कोरोना ने रंग में भंग तो मिलाया … लेकिन बांसुरी वाली की धुन पर जिनको मंत्रमुग्ध जिनको होना था, वे तो हो ही गए

जबलपुर में श्रीकृष्ण जनमाष्टमी पर हुए मंदिरों में हुए पूजन-अभिषेक, शानदार सजावट के बीच भक्तों ने किए भगवान के दर्शन
 

<p>bhagvan shree krishna</p>

जबलपुर। कोरोना वैसे तो मौके पर खलल डाल ही रहा है। लेकिन, बांसुरी वाले को चाहने वालों ने जबलपुर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी भक्ति-भाव से मनाई। शहर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम हर तरफ नजर आई। मंदिरों में सजावट की गई। इस बार कुछ जगह 11 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई गई, तो कहीं 12 अगस्त को यह पर्व मनाया गया। मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोग कन्हैया के जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन की मस्ती में झुमते नजर आए। कुछ मंदिरों में लोगों को प्रवेश की अनुमति दी गई तो कहीं सिर्फ मंदिर के सदस्य ही नजर आए।

भजन संध्या- श्री कृष्ण मंदिर छोटी ओमती में मंडली ने श्री कृष्ण के भजन गाए। श्याम साहनी, नरेंद्र पाल मलिक, महेश यादव, नारायण तिवारी, राजेश सोनी उपस्थित थे। भगवान का विशेष शृंगार दया राम शास्त्री ने किया। दीदी मोहनी धई, कमलेश शर्मा, उर्मिला ताई तायडे ने गीत गाए।

पंजीरी का भोग- श्रीमूर्ति महावीर ट्रस्ट शास्त्री पुल जबलपुर में यशोदा नंदन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पं कमलेश मिश्रा, प्रकाश शर्मा, सदानंद गोडबोले, सुधीर गुप्ता, हरि जेठा, महेन्द्र गुप्ता, विजय पांडे सहित, महिला मंडल की नीतू, नीता शर्मा, संजू लक्ष्मी, पूनम पांडे ने पंचामृत का भोग लगाया।

महाआरती-मंदिर में श्री गीता पाठ, भजन माला व अवतरण उत्सव मनाया गया। रात्रि में जन्म, अभिषेक, पूजन के पश्चात महाआरती हुई। महानुभाव पंथ के महंत कृष्ण राज आराध्य, वेद कुमार सेठी, राजेश निमकर, कपिल सेठी, हनी शर्मा, अभिषेक आराध्य, आश्वनी सेठी उपस्थित थे।

पूजा-अर्चना- जय कृष्णी सभा, बाई का बगीचा में विशेष पूजा अर्चना की गई। महात्मा श्याम कपाटे, रवींद्र आनंद, राजेश सेठी ओमप्रकाश आनंद सहित भक्तों ने पूजन किया।

जन्म कीर्तन-श्री गोपाल लालजी मंदिर हनुमानताल में जन्म कीर्तन कीर्तनियाजी किया। श्री ठाकुरजी विग्रह के विशेष श्रृंगार के दर्शन हुए। मंगला दर्शन, पंचामृत अभिषेक, शृंगार, उत्थापन, विशेष दर्शन रात्रि 8 बजे व जन्म अभिषेक रात्रि 12 बजे हुआ। बाबू विश्वमोहन, गिरिराज चाचा सहित भक्तों ने उत्सव मनाया।

झूमे भक्त-श्री राम मंदिर मदन महल गुप्तेश्वर रोड जबलपुर में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में भक्त झूम कर नाचे। महिला मंडल ने भजन संध्या की। रात्रि में जन्मोत्सव मनाया। अध्यक्ष गुलशन मखीजा, मनोज, रमेश शर्मा, मनीष पोपली, मनोज नारंग, जवाहर महाजन, अनिल चंडोक आदि उपस्थित थे।

एलईडी से दर्शन-शास्त्री ब्रिज स्थित नृसिंह मन्दिर में डॉक्टर स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज ने पूजन अर्चन किया। भगवान के दर्शनों की विशेष व्यवस्था विडियो और एल ई डी के द्वारा की गई। इस अवसर पर महासभा मार्गदर्शक डॉ. स्वामी नरसिंहदास महाराज, अध्यक्ष श्याम साहनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्र कुमार भनोट, अशोक मनोध्या, गुलशन माखीजा, बाबू विश्वमोहन, अनिल तिवारी, शरद काबरा, एड. प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, नरेंद्र पाल मालिक, मनोज यादव, महात्मा कृष्णराज, संजय गोस्वामी, रविन्द्र आनंद, विजेद्र वशिष्ठ, रमेश शर्मा, मोती लाल पारवानी, विध्येश भापकर, कृष्ण बस्सी ने धूमधाम से अपने आराध्य भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.