जबलपुर

कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस नेता की मौत, जबलपुर में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले

कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस नेता की मौत, जबलपुर में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले
 

जबलपुरJun 16, 2020 / 11:25 am

Lalit kostha

कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस नेता की मौत, जबलपुर में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले

जबलपुर। कोरोना का कहर जबलपुर के साथ कटनी में भी बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमित कटनी के कांग्रेस नेता मोहम्मद फिरोज अहमद (56) की सोमवार को जबलपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर, जबलपुर में आठ नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसमें पाटन के एक परिवार के पांच सदस्य, एक वर्षीय बच्ची शामिल है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 317 हो गई है। कटनी के मिशन चौक निवासी फिरोज को कोरोना पॉजिटिव आने और सांस लेने में तकलीफ होने पर कटनी से 11 जून को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। 12 जून से वेंटीलेटर पर थे। संक्रमण बढऩे से मल्टीऑर्गन फेल्यर हुआ। कोविड-19 पॉजिटिव के प्रोटोकॉल के अनुसार जबलपुर में ही कांग्रेस नेता का अंतिम संस्कार किया गया।

कोरोना का कहर : जिले में संक्रमितों की संख्या 317 हुई

सियासी सफर- कांग्रेस के प्रदेश सचिव फिरोज अहमद का राजनीतिक सफर कटनी जिला महामंत्री से शुरू हुआ था। 1994 और 99 में दो बार पार्षद चुने गए। 2013 में मुड़वारा विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार थे।

 

यहां हुई सख्ती, बिना जांच के परिसर में जाने पर सख्त पाबंदी
इस रहवासी परिसर में लोग कोरोना संक्रमण से खुद को बचाने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यद्वार पर गार्ड तैनात है। हर आने-जाने वालों के तापमान की जांच थर्मल स्कैनर से की जाती है। यहां बात हो रही है नेपियर टाउन स्थित गोल्डन होम्स की। यहां रहने वाले लोग सजग हैं। परिसर समिति ने यहां रहने वालों को जागरूक किया। कोरोना संक्रमण से बचाव सम्बंधी गाइड लाइन का पालन करने की जानकारी दी। यहां रह रहे करीब 150 लोगों ने कोरोना को समीप नहीं फटकने दिया। परिसर के राजेश मलिक, ऋषि खेरा ने बताया कि परिसर को सेनेटाइज कराया। सुरक्षा गार्ड को थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराए। इस बारे में गार्ड सुनील दुबे कहते हैं कि परिसर में बाहरी व्यक्ति की एंट्री बंद है। सब्जी वाले भी अंदर प्रवेश नहीं कर सकते। हर आने जाने वाले की एंट्री रजिस्ट्रर में की
जाती है।

संबंधित विषय:

Home / Jabalpur / कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस नेता की मौत, जबलपुर में आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.