Breaking News यहां से शुरू हो रहीं हैं नई फ्लाइट, फेयर भी है कम.

इंडिगो ने बंद की पुरानी दो उड़ाने,

<p>Vande Bharat Mission </p>

जबलपुर से शुरू होंगीं दो नई उड़ाने
जबलपुर, दिल्ली आने-जाने वालों को एक जुलाई से जहां प्रतिदिन तीन फ्लाइट मिलेंगीं, वहीं मुंबई के फ्लायर्स दो विमान कंपनियों के विमानों से प्रतिदिन यात्रा कर सकेंगें। विमान कंपनियों ने अपने नए शेड्यूल जारी कर दिए हैं। जिसमें जबलपुर को दो नई उड़ाने तो मिलीं हैं, लेकिन दो उड़ाने बंद भी कर दी गईं। हलांकि विमान कंपनियां दावा कर रहीं हैं कि वे अन्य शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स की सुविधा यात्रियों को कम फेयर में उपलब्ध कराएंगीं।
यह रहेगा शेड्यूल और फेयर
फ्लाइट-कहां से-कहां तक-उड़ान का समय-पहुंचने का समय-फेयर
इंडिगो-दिल्ली-जबलपुर-07.40 सुबह-9.00 सुबह-3418
स्पाइस-दिल्ली-जबलपुर-10.10 सुबह-11.50 सुबह-3418
एयर इंडिया-दिल्ली-जबलपुर-5.35 शाम-7.35 रात-4206
इंडिगो-जबलपुर-दिल्ली-9.35 सुबह-11.00 सुबह-3366
स्पाइस-जबलपुर-दिल्ली-4.30 शाम-6.25 शाम-3366
एयर इंडिया-जबलपुर-दिल्ली-8.00 रात-09.55 रात-4206
इंडिगो शुरू करेगा दो उड़ाने
इंडिगो ने पूर्व में जबलपुर से दिल्ली और जबलपुर से मुंबई की सीधी विमान सेवाएं शुरू करने का वायदा किया था। जिसे एक जुलाई को पूरा कर लिया जाएगा। एक जुलाई से इन दोनों रूटों पर इंडिगों के विमान हवा में उडेंगें। इसके पूर्व यहां के लिए केवल स्पाइस और एयर इंडिया की फ्लाइट ही थीं। दिल्ली और मुंबई रूट पर अधिक ट्रैफिक होने के चलते यह निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार इंडिगों के विमान अन्य विमान कंपनियों से अधिक यात्री क्षमता वाले होंगें।
फ्लाइट-कहां से-कहां तक-उड़ान का समय-पहुंचने का समय-फेयर
इंडिगो-मुंबई-जबलपुर-मुंबई-4.15 शाम-5.55 शाम- 3469
स्पाइस-मुंबई-जबलपुर-2.10 दोपहर-4.10 अपरान्ह-3469
इंडिगो-जबलपुर-मुंबई-6.25 शाम-8.00 रात-3417
स्पाइस-जबलपुर-मुंबई-12.15 दोपहर-2.20 दोपहर-3417
एयर इंडिया भी भरेगी नियमित उड़ान
कोरोना संक्रमण के चलते एयर इंडिया ने सप्ताह में तीन दिन दिल्ली से जबलपुर और तीन ही दिन जबलपुर से दिल्ली की विमान सेवाएं शुरू की थीं। लेकिन एयर इंडिया जुलाई से इसे नियमित करेगा। एयर इंडिया का विमान भी नियमित रूप से दिल्ली आएगा जाएगा।
तीन शहरों से टूटी सीधी कनेक्टिविटी
स्पाइस द्वारा अहमदाबाद जबलपुर अहमदाबाद फ़्लाइट संचालित की जा रही थी। जिसे पूर्व में बंद कर दिया गया। वहीं इंडिगो द्वारा संचालित कोलकाता जबलपुर कोलकाता और हैदराबाद जबलपुर हैदराबाद फ्लाइट बंद कर दी गई। इसके चलते अब केवल मुंबई और दिल्ली के लिए सीधी उड़ाने जबलपुर से बचेंगीं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.