12 घंटे डयूटी का विरोध, अब करेंगे सत्याग्रह

डब्ल्यूसीआरएमएस ने दिया अल्टीमेटम, परिचालन प्रबंधक को दी चेतावनी, वार्ता के बाद भी रेल प्रबंधन बिना विश्वास में लिए कर दिया निर्णय
 

<p>12 hours duty protest, now Satyagraha</p>

जबलपुर।
प्वाइंटसमेंन की 12 घंटे की डयूटी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। रेलवे यूनियन द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद रेल प्रशासन ने कोई भी निर्णय लेने से पहले संघ को साथ रखने के वादा किया था लेकिन रेल प्रशासन ने गुपचुप निर्णय लेकर जारी करने से विवाद की स्थिति पैदा कर दी है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (डब्ल्यूसीआरएमएस) ने प्वाइंटसमेंन को 12 घंटे डयूटी करने के विरोध करते हुए अब सत्याग्रह करने का अल्टीमेटम दे डाला है। डब्लयूसीआरएमएस ने मुख्य परिचालन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई। संगठन के महासचिव अशोक शर्मा, प्रवक्ता सतीश कुमार ने कहा कि प्रशासन एवं संघ के बीच वार्तालाप उपरांत हुए निर्णयों के विरूद्ध बगैर संघ को बताए एकतरफा निर्णय लिया गया है जिसे लेकर संगठन ने नाराजगी दर्ज की है। प्वाइंटसमेन कैडर के 12 घंटे डयूटी के आदेश जारी किए गए हैं उन्हे तत्काल रदद किा जाए यदि निर्णय नहीं होता है तो 23 नंवबर को तीनों जबलपुर, कोटा और भोपाल मंडलों में अनिश्चितकालीन आंदोलन, सत्याग्रह किया जाएगा।
गौरतलब है कि रेल कर्मचारियों ने रेल प्रशासन के इस निर्णय का विरोध करते हुए डीआरएम कार्यालय में धरना दिया गया था। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष डॉ.आरपी भटनागर एवं एसके शर्मा के निर्देशन पर रेल मंडल में सुबह धरना तो वहीं रात में कैंडिल जलाकर नाराजगी दर्ज की गई। मंडल सचिव डीपी अग्रवाल ने कहा कि रात्रि कालीन पेट्रोलिंग में एक ट्रेकमैन की व्यवस्था की जाना समझ से परे है। संगठन की मांग है कि एक के स्थान पर दो ट्रेकमेन लगाने की व्यवस्था की जाए। 12 किमी पूर्व के वर्षों की भांति को दोबारा चालू किया जाए। अभी पेट्रोलमन 16 किमी की दूरी तय कर रहे है। रेलवे के निर्णय को संगठन की सविता त्रिपाठी, भूपत सिंह, एसके वर्मा, डीएन यादव, जेपी मीना, एसके सिन्हा, सुनील श्रीवास्तव, हर्ष वर्मा,रोशन यादव, खुशबू साहू, पूजा, दुर्गा तिवारी आदि नारजगी जताई है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.