68 दिन बाद पोषण पुनर्वास केंद्र को चालू करने की तैयारी,

-जल्द भर्ती किए जाएंगे कुपोषित बच्चे
-भवन में जुटाई जा रही हैं व्यवस्थाएं

<p>itarsi, dspm hospital, NRC, luposhit children</p>
इटारसी। लॉक डाउन के 68 दिन के लंबे अंतराल के बाद अब एक बार फिर से शहर के पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों को रखा जा सकेगा। केंद्र की सफाई के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम किया जा चुका है। अब तक यहां भर्ती बच्चों को उनके घर पर ही पोषण आहार देने का काम विभाग की तरफ से किया जा रहा था।
———
मार्च में भर्ती थे 17 बच्चे
पोषण पुनर्वास केंद्र में अप्रैल 2019 से मार्च 2020 के सत्र में करीब 207 बच्चों को रखा गया था। मार्च में लॉकडाउन के समय करीब 17 बच्चे ही थे जिन्हें प्रबंधन ने छुट्टी देकर घर भेज दिया था और उन्हें घर पर ही पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा था।
———
इतने लोगों को मिला लाभ
एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय के अनुसार लॉक डाउन की करीब 68 दिन की अवधि में 6 माह से 3 साल तक के करीब 370 बच्चों और 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के करीब 3132 बच्चों को उनके घर में पोषण आहार उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा करीब 297 गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी पोषण आहार प्रदान किया गया।
—————-
इनका कहना है
पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं को ठीक किया जा रहा है। अब वहां फिर से कुपोषित बच्चों को रखकर उनका उपचार किया जाएगा।
डॉ एके शिवानी, अधीक्षक डीएसपीएम अस्पताल
लॉक डाउन की करीब 68 दिन की अवधि में विभाग की तरफ से अलग-अलग वर्गों के करीब ३५०० बच्चों को घर पर ही पोषण आहार प्रदान किया गया है।
दीप्ति शुक्ला, सुपरवाइजर आईसीडीएस इटारसी
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.