IPL 2021 : राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अश्विन अपने नाम कर सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में एक विकेट लेते हैं अश्विन के टी20 क्रिकेट में पूरे हो जाएंगे 250 विकेेट…..!

नई दिल्ली। IPL 2021 का 7वां मुकाबला गुुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडिटयम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में एक विकेट लेते ही रविचंद्रन अश्विन अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं। सभी की निगाहें उनके रिकॉर्ड पर हैं। दरअसल, अगर अश्विन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक विकेट चटकाने में सफल रहते हैं तो टी20 क्रिकेट में उनके 250 विकेट पूरे हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें

IPL 2021 : RCB की और से युजवेंद्र ने खेले 100 मैच, लिखा इमोशनल मैसेज, याद किए वो 3 साल

आईपीएल के छठें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर
34 वर्षीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब तक अपने आईपीएल कॅरियर में 139 विकेट चटका चुके हैं, जबकि उन्होंने 46 टी20 मैचों में भारत के लिए 52 विकेट हासिल किए हैं। उनके बाकी विकेट घरेलू क्रिकेट में आए हैं। वह आईपीएल में छठें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। लसिथ मलिंगा इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 170 विकेट चटकाए हैं।

टी20 में नया कीर्तिमान सेट कर सकते हैं अश्विन
अगर अश्विन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एक विकेट चटकाने में कामयाब रहते हैं तो वह टी20 में 250 विकेट लेने का कीर्तिमान स्थापित कर देंगे।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: RR vs DC मैच से पहले अश्विन और बटलर को लेकर जाफर ने किया मजेदार ट्वीट, हुआ वायरल

दिल्ली मार सकती है बाजी
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 में विजयी शुरुआत की है। पहले मैच में ऋषभ पंत की टीम ने महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया था। दिल्ली के कैपिटल्स ने 188 रन के लक्ष्य का पीछा किया था। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने सीएसके के खिलाफ दिल्ली को शानदार शुरुआत दिलाई थी, जिसके दम पर दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली थी।

आइए जानें- IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें- IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.