उद्योग जगत

ये है सोने और हीरों से बना दुनिया का सबसे महंगा जूता, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

4 Photos
Published: September 26, 2018 01:54:23 pm
1/4

नई दिल्ली। आपसे पूछा जाये कि आप कितनी कीमत का जूता पहनते हैं तो शायद आपका जबाव होगा 2000 या 3000 रुपए। लेकिन इस जूते के दाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इसकी कीमत 1.7 करोड़ डॉलर यानी 1.23 अरब रुपए है। इसे दुनिया का सबसे महंगा जूता माना जा रहा है।

2/4

खबरों के मुताबिक यह लग्जरी जूता हीरों और असली सोने से बना है। इस जूते को डिजाइन करने और बनाने में 9 महीने का वक्त लगा है। इस जूते को पैशन डायमंड शू नाम दिया गया है। इसकी कीमत 6.24 करोड़ दिरहम या 1.7 करोड़ डॉलर है। रुपए में यह कीमत 1.23 अरब बैठती है। इसमें सैकड़ों हीरे जड़े हैं।

3/4

इस जूते की जोड़ी को यूएई के ब्रांड जदा दुबई ने पैशन ज्वेलर्स के साथ मिलकर बनाया है। जदा दुबई हीरे वाले जूते बनाने के लिए मशहूर है। बुधवार को दुनिया के एकमात्र 7 स्टार होटल बुर्ज अल अरब में इसे पेश किया जाएगा।

4/4

आज शाम को इस जूते का लॉन्च इवेंट है। लॉन्च इवेंट है में इस जूते का 36 ईयू का प्रोटोटाइप उपलब्ध होगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.