कारोबार

World Yoga Day 2018: भारत के इन शहरों में तेजी से फल-फूल रहा योग का कारोबार

5 Photos
Published: June 21, 2018 11:31:28 am
1/5

नई दिल्ली। आज योग दिवस है और योग के लिए भारत दुनिया के सबसे अग्रणी देशों में से एक माना जाता है। आज के आधुनिक दौर में योगा लोगों के बीच में जितना पाॅपुलर होता जा रहा है उतना है देश के कई शहरों में इसका बिजनेस भी फलफूल रहा है। आज भारत के कई ऐसे शहर हैं जहां योगा से लोग लाखों की कमाई कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं देश के कौन से शहर योग कैपिटल बनते जा रहे हैं।

2/5

ऋषिकेश बात जब आधायात्मिक शहरों की आती है तो ऋषिकेश की भी बात होती है। देश के योग के लिए भी लोगों की सबसे पहली पसंद ऋषिकेश होता है। ऋषिकेश दूर विदेशी सैलानी आते हैं और आश्रम में रहकर भारतीय संसकृति का अनुभव उठाते हैं। योगा के पाॅपुलर होने के बाद यहां एक जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। पिछले साल योग फेस्टिवल के दौरान यहां करीब 51 देशों से सैलानी इसमें भाग लेने आए थे।

3/5

मैसूर मैसूर से दो योग गुरू सबसे अधिक मशहूर है। पहले पट्रटाभि जाॅइस और दूसरे बीकेएस अयंगर। मैसूर में वर्तमान में करीब 65 योग इंस्टीट्रयूट्रस है जिसमें सबसे जाना पहचाना पटटाभि जाॅइस अष्टांग योगा इंस्टीटयूट है। योग सेशन के दौरान करीब 1,000 से 3,000 विदेशी सैलानी यहां आते हैं। पिछले कुछ सालों में यहां रेंट में 50 फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ है। यहां तक की सिंगल बेडरूम से किरायेदारों को 15,000 से 18,000 रुपए की कमाई हो रही है।

4/5

पुणे पुणे 1950 के दशक से अयंगर योग का गढ़ रहा है, वहीं यहां क्षात्रों की एक बड़ी आबादी है। यहां माॅडल काॅलोनी, शिवाजी नगर भोसले नगर आदि जगहों में योग के काफी सारे इंस्टीट्रयूट है।

5/5

गोवा और केरला गोवा देश के सबसे पाॅपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। इसलिए योगा भी यहां सैलानियों के लिए सबसे पसंदीदा बातोें में से एक होती है। वहीं केरला की बात करें तो यहां को शिवनंदा स्कूल आॅफ योगा सबसे मशहूर है। गोवा के अश्वेम बीच पर हर साल जनवरी मंे योग फेस्टिवल मनाया जाता है। यहां 20 तरह के योगा ओर किर्तन मनाया जाता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.