इंदौर

विधान सभा 1 के वार्ड 5 और 10 के सर्वाधिक वोटों वाले बूथों का यह है हाल…..

जिन बूथों पर बीजेपी और कांग्रेस जीती थी उन क्षेत्रों में पहुंची पत्रिका टीम

इंदौरSep 12, 2018 / 11:37 am

amit mandloi

विधान सभा 1 के वार्ड 5 और 10 के सर्वाधिक वोटों वाले बूथों का यह है हाल…..

इंदौर. विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में पांच साल पहले की स्थिति को देखें तो अवैध कॉलोनियों का विकास और इनको वैध कराने का मुद्दा प्रमुख रहा। वह आज भी वहीं का वहीं है। हालांकि, विधायक और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों ने इनमें विकास के रास्ते जरूर निकाले और वोटरों के विश्वास पर खरे उतरने के प्रयास भी किए। पत्रिका ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के दो एेसे बूथों का जायजा लिया तो कई जमीनी हकीकत सामने आई। यहां विकास तो हुआ, लेकिन कुछ स्थाई मुद्दों पर पांच साल के बाद भी असमंजस की स्थिति बरकरार है।
भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता ने पांच साल तक क्षेत्र की जनता के साथ अपने संपर्क को जीवंत बनाए रखा। कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव दीपू अपनी पार्षद पत्नी के साथ पूरी तरह सक्रिय रहे। दोनों क्षेत्रों की कई समस्याओं का स्थाई हल तो निकला, लेकिन राज नगर बूथ के आसपास रहने वाले मतदाताओं के मन में पश्चिम रिंग रोड को लेकर असमंजस अभी भी बरकरार है। लोगों का कहना है, विधायक व पार्षद के बीच संवाद की कमी से कुछ मामले अटके हुए हैं। बाणगंगा मेन रोड के रहवासियों के लिए मेन रोड का चौड़ीकरण प्रमुख मुद्दा रहा।
व्यापारी नरेश यादव का कहना है, पांच साल में गलियां बनी हैं। पानी की समस्या रहती है। टैंकर से पानी उपलब्ध करवाया जाता है। रहवासी राजेश कुमावत कहते हैं, हम क्या बोले। सारी स्थिति आपके सामने है। यहां कोई एेसा बड़ा मुद्दा नहीं है। सडक़-पानी-बिजली ही हमारी समस्या है। जहां तक अपराध का सवाल है, विशेष फर्क नहीं पड़ा।
इस बूथ पर भाजपा को मिले सर्वाधिक मत
बूथ क्षेत्र : राजनगर ई व एफ सेक्टर
218 बूथ नंबर
1563 कुल मतदाता
836 पुरुष
727 महिला
1103 कुल वोट पड़े
797 भाजपा
78 कांग्रेस
शेष निर्दलीय को

पूरा सहयोग मिलता है
&विधायक के साथ मिल कर ही पूरे वार्ड के विकास की रूप रेखा बनाई गई। उनके और महापौर के सहयोग से ही काम होता है। रिंग रोड आइडीए बनाएंगा। अभी इस योजना पर काम आगे नहीं बढ़ा है।
राजेश चौहान, पार्षद वार्ड 5

यहां कांग्रेस को मिले सर्वाधिक वोट
बूथ क्षेत्र : बाणगंगा मेन रोड
69 बूथ नंबर
1382 कुल मतदाता
741 पुरुष
641 महिला
954 कुल मतदान
633 कांग्रेस
257 भाजपा
शेष निर्दलीय को

टंकी बन रही है
लगातार प्रयास के बाद जयहिंद नगर की टंकी बन कर तैयार है। स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिससे गलियों में उजाला रहे और घटनाएं
नहंी हो।
विनितिका यादव, पार्षद, वार्ड 10

इस क्षेत्र के दो बड़े मुद्दे हैं अवैध कॉलोनियों का वैधीकरण और पश्चिमी रिंग रोड। इसमें कॉलोनी वैध करने के लिए रहवासी संघ के माध्यम से प्रयासरत हैं। लोगों को प्रक्रिया बताई है। वहीं पश्चिमी रिंग रोड के मामले में कोशिश कर रहे हैं।
सुदर्शन गुप्ता, विधायक

क्षेत्र की प्रमुख समस्या पानी है। कई क्षेत्रों में पानी नहीं है। विधायक अपने हिसाब से ट्यूबवेल करवाते हैं। इन इलाकों में पानी पहुंचाने के लिए ट्यूबवेल खुदवा कर नगर निगम के सहयोग से लाइनें डालने का काम कर रहे हैं।
प्रदीप यादव, कांग्रेस प्रत्याशी 2013
अपराध पर लगा लगाम
क्षेत्र के व्यापारी रवि प्रजापति कहते हैं, पांच साल पहले यह क्षेत्र काफी पिछड़ा था। असामाजिक तत्व सक्रिय थे। अवैध वसूली से लोग परेशान थे। अब स्थिति सुधरी है।

समस्याएं हुई हल
रहवासी निलेश जैन का कहना है, काम तो हुआ। मूलभूत समस्याएं भी हल हुईं, लेकिन कॉलोनियों को वैध करने का मामला अभी भी अटका है।
नहीं बनी सडक़
रहवासी किरण व्यास का कहना है, विधायक और पार्षद में समन्वयय नहीं होने से हमारी गली की सडक़ का काम एक माह से अटका पड़ा है।

2013 में 70 प्रतिशत हुआ मतदान
विधायक गुप्ता को क्र. 5 के बूथ 218 में सर्वाधिक मत मिले थे। यह बूथ राजनगर के ई व एफ सेक्टर से बना था। यहां 1500 से ज्यादा मतदाता हैं। 2013 में 70 फीसदी वोट डले थे। इसमें गुप्ता को 797 मत मिले थे।
इधर, 69 प्रतिशत हुआ मतदान
2013 में कांग्रेस उम्मीदवार रहे प्रदीप यादव दीपू को बूथ क्र. 69 से सर्वाधिक मत मिले थे। 1382 मतदाता वाले इस बूथ पर 69 प्रतिशत मतदान हुआ था। दीपू को 633 मत मिले थे। यह बूथ वार्ड क्र. 10 का हिस्सा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.