शटर गिराकर अंदर धुंआ उड़ा रहे थे युवक-युवतियां, पुलिस ने 8 लोगों को पकड़ा

पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ छेड़ी मुहिम, अवैध हुक्का बार पर छापे के दौरान पकड़ाए युवक-युवतियां

इंदौर. सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद प्रदेश में नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। पुलिस-प्रशासन नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और इसी कड़ी में इंदौर में पुलिस ने एक अवैध रुप से संचालित हुक्का बार पर छापेमारी की जहां से हुक्का बार मालिक के साथ युवक-युवतियां धुंआ उठाते हुए पकड़ाए हैं।


शटर बंद कर संचालित हो रहा था हुक्का बार
इंदौर की भंवरकुआं पुलिस को सूचना मिली थी कि सपना संगीता टॉकीज के पास बेसमेंट में हॉफ मून कैफे हुक्का बार अवैध रुप से संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने सूचना की तस्दीक की और सूचना के सच होने पर जब हुक्का बार पर छापा मारा तो पाया कि बार की बाहर की शटर बंद कर हुक्का बार मालिक अंदर युवाओं को हुक्का बेच रहा था। पुलिस ने मौके से हुक्का बार मालिक सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और हुक्का बार को सील कर दिया है।

 

बड़ी मात्रा में हुक्के के फ्लेवर जब्त
पुलिस ने जब हुक्का बार पर छापा मारा तो पाया कि युवक-युवतियां धुआं उड़ा रहे थे। पुलिस ने हुक्का बार से हुक्के के कई फ्लेवर भी जब्त किए हैं। जांच में ये भी पता चला है कि हुक्का बार अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि शहर में जहां कहीं पर भी अवैध रुप से हुक्का बार या कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि होने की सूचना मिलने पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

 

देखें वीडियो- साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.