जामनगर से आई ऑक्सीजन की पहली खैप, स्वागत करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष और नेता

इंदौर पहुंची राहत की पहली खेप, चंदन नगर में स्वागत करने पहुंचे बीजेपी के जिला अध्यक्ष, कलेक्टर मनीष सिंह और मंत्री तुलसी सिलावट ने भी लिया जायेजा।

<p>जामनगर से आई ऑक्सीजन की पहली खैप, स्वागत करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष और नेता</p>

इंदौर/ प्रशासन और शहरवासियों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शनिवार रात 10.30 बजे जामनगर से इंदौर 30 टन ऑक्सीजन की पहली खैप लेकर टैंकर पहुंचा। लगभग पूरा शहर इसके इंतजार में था। अब रोजाना इस तरह से ऑक्सीजन टैंकर जामनगर से आते रहेंगे। शहर में पहले ऑक्सीजन टैंकर आने की खुशी में भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने चंदन नगर में इस पहले टैंकर का स्वागत किया।

 

पढ़ें ये खास खबर- World Heritage Day 2021 : MP में विश्व के 4 धरोहर स्थल, इनकी खूबियां जानकर दातों तले उंगलियां चबा लेंगे


चंदन नगर में ऑक्सीन के पहले टैंकर का स्वागत करने पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे

भाजपा विधायक ने ट्वीट जताया इनका आभार

https://twitter.com/KailashOnline?ref_src=twsrc%5Etfw

इस संबंध में करीब 48 घंटों पहले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा था कि, रिलायंस ग्रुप के मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने इंदौर के लिए अलग से ऑक्सीजन देने पर सेहमति दे दी है। इसके बाद शनिवार रात जामनगर से ऑक्सीजन टैंकर इंदौर पहुंच गया। इपर कैलाशविजयवर्गीय के बेट और भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा कि, खुशखबरी…इंदौर को मिली सांसे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मुख्यंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से रिलायंस के जामनगर प्लांट से ऑक्सीजन का टैंकर इंदौर पहुंचा। शहर में ऑक्सीजन की किल्लत होगी खत्म, कल से नियमित रूप से ऑक्सीजन के टैंकर आने लगेंगे।

 

पढ़ें ये खास खबर- दमोह विधानसभा उपचुनाव : जरूरतों के लिये मतदान का बहिष्कार, 420 वोट में से सिर्फ 13 वोट पड़े


रोजाना 100 टन ऑक्सीजन आएगी इंदौर

बता दें कि, अब रोजाना जामनगर से लगभग 100 टन ऑक्सीजन इंदौर आएगी। पहले टैंकर में 30 टन ऑक्सीजन बताई गई। इसके पहले 90 टन ऑक्सीजन भिलाई स्टील प्लांट से मध्य प्रदेश को दी गई है। इस ऑक्सीजन का इस्तेमाल इंदौर समेत संभाग के 9 जिलों के अस्पतालों में जरूरत के अनुरूप किया जाएगा। बता दें कि, ऑक्सीजन के इंदौर पहुंचने से पहले कलेक्टर मनीष सिंह ने भी इस संबंध में जानकारी दी थी।

https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ऑक्सीजन टैंकर का जायजा लेने एक साथ पहुंचे कलेक्टर मनीष सिंह और मंत्री तुलसी सिलावट

news

शहर में रोजाना ऑक्सीजन की खपत

आपको बता दें कि, इन दिनों इंदौर में रोजाना 72 से 75 टन ऑक्सीजन की आवश्यक्ता पड़ रही है। हालांकि, कुछ दिन पहले तक ये खपत 90 टन तक जा पहुंची थी। प्रशासन ने ऑक्सीजन का ऑडिट शुरू करवाया और अस्पतालों में फिजूल खर्च होने वाली ऑक्सीजन को रोका, जिसके बाद से व्यवस्थित ढंग से हर अस्पताल को वितरित होने के बाद शहर में अधिकत 75 टन ऑक्सीजन की खपत हो रही है।

 

DAMOH: जनता में आक्रोश, उपचुनाव का किया बहिष्कार – video

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.