पारिवारिक कलह ने उसे हैवान बना दिया, पत्नी फिर बहिनों को उतारा मौत के घाट

(Telangana News ) पारिवारिक कलह किस हद तक (Family dispute made him mad ) जाकर रिश्तों का खून कर सकती है एक युवक ने पत्नी सहित अपने (Murder wife, 2 sisters ) पूरे परिवार का खात्मा कर दिया। तीसरी बहन और बहनोई पर चाकू से हमला कर दिया। यह समझ कर कि दोनों मर गए हैं, वह फरार हो गया।

<p>पारिवारिक कलह ने उसे हैवान बना दिया, पत्नी फिर बहिनों को उतारा मौत के घाट</p>

हैदराबाद(तेलंगाना): (Telangana News ) पारिवारिक कलह किस हद तक (Family dispute made him mad ) जाकर रिश्तों का खून कर सकती है एक युवक ने पत्नी सहित अपने (Murder wife, 2 sisters ) पूरे परिवार का खात्मा कर दिया। उसके सिर पर खून सवार था। वह इतना वहशी बन गया कि पत्नी की हत्या के बाद भी उसका जुनून कम नहीं हुआ। उसने अपने दो बहिनों की चाकू मार कर हत्या कर दी। तीसरी बहन और उसके पति की किस्मत अच्छी निकली। वह हत्या के इरादे से उसके घर पहुंचा। वहां भी उसने वही तांडव मचाया। बहन और बहनोई पर चाकू से हमला कर दिया। यह समझ कर कि दोनों मर गए हैं, वह फरार हो गया।

तीसरी बहन व बहनोई गंभीर घायल
पारिवारिक कलह में रोंगटे खड़ी कर देने वाली यह लोमहर्षक वारदात हुई ओल्ड सिटी के चन्द्रयानगुटटा इलाके में। इस इलाके के रहने वाले अहमद बिन सलाम इस्माइल का अपनी तीन बहनों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद उसने अपनी दो बहनों रजिया बेगम (35) और जकीरा बेगम (45) पर हमला कर दिया। हमले के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रापर्टी का विवाद
दोनों बहनों की हत्या करने के बाद वह अपनी सबसे छोटी बहन नूर के घर बालापुर पहुंचा। यहां पर नूर के पति उमर हसन ने उसे देखकर उससे पूछताछ की तो उसने तेज धार चाकू से उमर पर हमला कर दिया। उसके बाद उसने नूर पर तेज धारदार हथियार से हमला किया और दोनों को मरा समझकर वहां से भाग निकला। अहमद के भागने के बाद दर्द से तड़पते नूर और उमर ने मदद के लिए आवाज दी। मोहल्ले के लोग आवाज सुनकर पहुंचे और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अहमद का उसकी बहनों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था, जिसके कारण उसने उनके ऊपर हमला किया।

आरोपी फरार
पुलिस ने बताया कि अहमद ने पिछले साल अपनी पत्नी फातिमा की हत्या कर दी थी। उसके बाद से वह जेल में था। वह बीते दिनों जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश चल रही है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी घायल बहन, बहनोई समेत अन्य लोगों के बयान दजज़् कर लिए गए हैं। पुलिस ने उसके पकडऩे के लिए कई स्थानों पर दबिश दी है। पुलिस के मुताबिक इस सामूहिक हत्याकांड का आरोपी शीघ्र पकड़ में आ जाएगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.