महिलाओं को रास नहीं आती पुरुषों की ये आदतें, कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसी गलतियां

Women dislike these habits of men: महिलाओं को पुरुषों का चीजों को मैनेज न रखने की आदत से मचती है चिढ़
अनकही बातों को न समझ पाने के चलते भी पत्नियां रहती हैं पति से परेशान

<p>Women dislike these habits of men</p>
नई दिल्ली। वैसे तो मियां-बीवी की खटपट और उनमें हल्की नोकझोंक होना आम बात है। मगर क्या आपने सोचा है कि दोनों में तकरार की वजह क्या होती है। दरअसल कई बार महिलाओं को अपने पार्टनर की कुछ आदतें बिल्कुल (Annoying habits) पसंद नहीं होती हैं। इसके बावजूद जब उनके पति वो हरकतें बार-बार दोहराते हैं तो उन्हें गुस्सा आने लगता है। कई बार उनका पारा इतना ज्यादा हाई हो जाता है कि वो दूसरों पर अपना फ्रंस्ट्रेशन निकाल देती हैं। तो कौन-सी हैं वो आदतें जो लेडीज करती हैं नापसंद आइए जानते हैं।
घर को मैनेज न रखना
ज्यादातर महिलाएं घर को साफ-सुथरा और मैनेज रखनाा पसंद करती हैं। वहीं इसके उलट पुरुषों की आदत होती है चीजों को फैलाकर रखने की। बहुत ही कम पुरुष ऐसे होते हैं जो चीजों को व्यवस्थित रखें। बीवीयां चाहती हैं कि उनके पति घर को साफ रखें, जबकि वो सामान फैलाते रहते हैं। उनकी इस आदत को देखकर अक्सर महिलाएं चिढ़ जाती हैं।
इशारों को न समझने की गलती
बिना कहे पति की बात समझ लेना हर पत्नी की खूबी होती है। मगर हर पति अपनी बीवी की अनकही बातों को समझें ये जरूरी नहीं। पुरुषों की इस आदत से भी महिलाएं अक्सर परेशान रहती हैं। कई बार पार्टी या सोशल गैदरिंग में महिलाएं चाहती हैं कि उनके पति उनके इशारों को समझें और उस तरह एक्शन लें मगर पति नासमझ बनें रहते हैं। ये बात महिलाओं को रास नहीं आती है।
बच्चों के मामले में लापरवाही
बच्चे को कैसे पालना है ये महिलाओं से बेहतर कोई नहीं जानता है। मगर जब बारी पुरुषों की आती है तब उनके हाथ-पांव ढीले हो जाते हैं। वे अपने काम-काज में इतना बिजी हो जाते हैं कि बच्चे का ठीक से ख्याल नहीं रख पाते हैं। इसी के चलते बहुत-सी महिलाएं अपने पति से नाराज रहती हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.