हॉट ऑन वेब

महिला ने गुस्से में कर डाला 95 लाख रुपए नुकसान, हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल

गुस्सा इंसान के लिए हानिकारण होता है। जब भी छोटा बच्चा गुस्सा करता है तो उसके घरवाले समझाते है कि ऐसा नहीं करना चाहिए। गुस्सा करने से खुद को ही नुकसान होता है। अक्सर देखा जाता है कि कई बार इंसान गुस्से में खुद का ही बहुत बड़ा नुकसान कर देते है।

नई दिल्लीDec 02, 2020 / 07:41 pm

Shaitan Prajapat

woman smashes

नई दिल्ली। गुस्सा इंसान के लिए हानिकारण होता है। जब भी छोटा बच्चा गुस्सा करता है तो उसके घरवाले समझाते है कि ऐसा नहीं करना चाहिए। गुस्सा करने से खुद को ही नुकसान होता है। अक्सर देखा जाता है कि कई बार इंसान गुस्से में ऐसा कर बैठता है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। कुछ लोग गुस्से में खुद का ही बहुत बड़ा नुकसान कर देते है। एक ऐसा ही मामला ब्रिटेन से सामने आया है। यहां पर एक महिला ने गुस्से में 95 लाख रुपए का नुकसान कर दिया। यह पढ़ने में भले ही आपको अजीब लगे। पर इस महिला ने गुस्से में खुद का ही लाखों का नुकसान कर डाला।

 

यह भी पढ़े :— महिला ने निकाला गजब का जुगाड़, साइकिल चलाकर पीसती है गेहूं, देखें मजेदार वीडियो

500 शराब की बोतलें तोड़ दी
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ब्रिटेन की एक महिला अपने गुस्से के कारण एक दुकान में घुसकर 95 लाख रुपए का नुकसान कर दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में एक महिला ने सुपरमार्केट में घुसकर 500 शराब की बोतलों को जमीन पर फेक फेक कर फोड़ दी। हालांकि यह वीडियो पुराना है लेकिन अब तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर पर भी लोग इस गुस्सैल महिला की हरकते देखकर डर रहे है।

 

https://twitter.com/Peacsy3/status/1331647180029956097?ref_src=twsrc%5Etfw

130,000 डॉलर का नुकसान
खबरों के अनुसार, वायरल हो रहा यह वीडियो इंग्लैंड के Stevenage की Aldi supermarket का बताया जा रहा है। महिला ने सुपरमार्केट में घुसकर लगभग 500 शराब की बोतलें तोड़ दी। तोड़ी गई शराब की बोलतों की कीमत करीब 130,000 डॉलर बताई जा रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस महिला ने ऐसा क्यों किया। महिला के पागलपन को देखकर लोग काफी परेशान और हैरान है।

Home / Hot On Web / महिला ने गुस्से में कर डाला 95 लाख रुपए नुकसान, हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.