इस लड़की के शरीर को छूते ही एसिड बन जाता है पानी, पड़ जाते हैं फफोले

भगवान की लीला भी अजीब है। वह कभी कभी तो किसी के साथ इतना बड़ा अन्याय करता है कि इस शख्स अपनी जिंदगी से परेशान हो जाता है। आज आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है जिसका जीवन कई प्रकार की मुश्किलों से भरा हुआ है।

<p>water turns acid</p>

नई दिल्ली। भगवान की लीला भी अजीब है। वह कभी कभी तो किसी के साथ इतना बड़ा अन्याय करता है कि इस शख्स अपनी जिंदगी से परेशान हो जाता है। आज आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है जिसका जीवन कई प्रकार की मुश्किलों से भरा हुआ है। अमरीका के लुसिआना में रहने वाली 12 वर्षीय डेनियल मैक क्रेवेन को एक अजीबोगरीब बीमारी है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उसके शरीर पर पानी की एक बूंद भी जान लेवा दुश्मन बन जाती है। पानी की बूंदे एसिड में बदल जाती है। उसकी बॉडी के संपर्क में पानी आता है, उसका शरीर जलने लगता है। इस खतरनाक बीमारी के कारण स्विमिंग का शौक करने वाली डेनियल पानी से नहा नहीं सकती है।

स्किन पर पड़ जाते हैं फोफले
डेनियल की मां सारि ने हाल ही में बेटी की अजीब बीमारी के बारे में सोशल मीडिया के जरिए बताया है। उसने बताया कि पानी से इतनी एलर्जिक है कि उसकी वजह से डेनियल की जान भी जा सकती है। वह पानी के संपर्क में आती है तो उसकी स्किन जल जाती है। इसके बाद उसे बहुत तेज दर्द होता है। उसे पानी की वजह से काफी तकलीफ होती है। आपके यह जानकर हैरानी होगी कि ना सिर्फ पानी, बल्कि पसीना और आंसू की एक बूंद भी उसकी स्किन पर फोफले पड़ जाते हैं हैं। इसकी वजह से वो पानी से दूर रहती है।

पानी से एलर्जी
एक रिपोर्ट के अनुसार, रात को रोने से और पसीने तक से उसकी स्किन जल जाती है। ऐसे में गर्मियों में डेनियल की मां उसे घर के अंदर ही रखती है। साथ ही उसे ठंडक दी जाती है। डेनियल एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया (aquagenic urticaria) नाम की बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी के लिए ऐसा कहा जाता है कि यह दुनिया में अभी तक मात्र 100 लोगों ही को है। इसमें इंसान के शरीर को पानी से एलर्जी होती है।

यह भी पढ़े :— गर्लफ्रेंड के खर्राटों से परेशान हो अपनाया ऐसा अनोखा तरीका, किसी ने सोचा भी नहीं होगा

 

काफी मुश्किल है जिंदगी
इस खतरनाक बीमारे के बारे में एक एक साल पहले ही पता चला था। उसे स्विमिंग करना काफी पसंद है लेकिन अपनी इस बीमारी के कारण वो पानी से दूर रहती हैं। उसकी बॉडी में कुछ ऐसे रैशेस पड़ जाते हैं। डेनियल को जिमनास्टिक का भी शौक है लेकिन पसीना आना उसकी बॉडी के लिए खतरनाक है। इस कारण वह पानी से दूर रहती है। डेनियल की मां ने बताया कि अपनी बेटी को इस हाल में देखना उसके लिए काफी मुश्किल है। उसे नहीं पता कि आगे डेनियल की हालत में कितना सुधार होगा लेकिन फिलहाल उसकी जिंदगी काफी मुश्किल है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.