हॉट ऑन वेब

समुद्र तट के किनारे मिला एलियन जैसा दिखने वाला जीव, 2 फीट है लंबाई

Rare Fish Found in Australia : आस्ट्रेलिया के केनेट नदी के पास मिली अजीबो—गरीब मछली, इसका नाम ओशन सनफिश है
समुद्र के किनारे मिली ये मछली अपनी प्रजाति की सबसे छोटी जीव थी, इनमें दोगुने आकार की भी पाई जाती है

Jul 31, 2020 / 11:39 am

Soma Roy

Rare Fish Found in Australia

नई दिल्ली। यूं तो दुनिया में कई तरह के रहस्यमयी जीव (Mysterious Creatures) हैं। मगर इनके अचानक सामने आ जाने से हर किसी के होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ आस्ट्रेलिया के समुद्र तट (Sea Beach) पर भी देखने को मिला। जहां एलियन (Looks Like Alien) जैसे एक विशालकाय जीव को देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। अजीबो-गरीब दिखने वाले जीव की लंबाई करीब 2 फीट थी। बाद में एक्स्पर्ट्स ने जांच की तो पता चला कि ओशन सनफिश (Ocean Sunfish) है।
घटना ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विक्टोरिया प्रांत के दक्षिण-पश्चिम तट पर स्थित केनेट नदी के पास की है। बताया जाता है कि कैथ रैम्पट्न और उनके हसबैंड टॉम छुट्टियां बिताने के लिए समुद्र तट पर गए थे। वहां वॉक करने के दौरान उनकी नजर एक अजीब से दिखने वाले जीव पर पड़ी। इसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना जानकारों को दी। एक्सपर्ट्स ने बताया कि यह मछली करीब 2 मीटर लंबी और इतनी ही ऊंची है। ये अपनी प्रजाति की छोटी मछली है। इससे दोगुने बड़े आकार की मछलियां होती हैं।
एक स्वस्थ और वयस्क सनफिश 3 मीटर लंबी, 4.2 मीटर ऊंची और करीब 2.5 टन वजनी हो सकती है। ये बेहद खतरनाक होती हैं। ये अपने शिकार पर पूरी ताकत से हमला करती हैं। अमूमन सनफिश गहरे समुद्र में रहती हैं। इन्हें जापान, कोरिया, ताइवान जैसे देशों में खाया भी जाता है। समुद्र तट पर इस मछली को देखने वाले कपल का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी इतनी अजीब तरह की मछली नहीं देखी। ये बिल्कुल एलियन जैसी है। इसे देखकर डर लग रहा था।

Home / Hot On Web / समुद्र तट के किनारे मिला एलियन जैसा दिखने वाला जीव, 2 फीट है लंबाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.