कोरोना की वजह से नहीं मन सकी बच्ची की बर्थडे पार्टी, पुलिसवालों ने यूं किया खुश

coronavirus के से अपने नागरिकों को बचाने के लिए कई देशों ने लॉकडाउन कर रखा है।
 

नई दिल्ली। एक ऐसा वायरस जिसकी वजह से लगभग पूरी दुनिया थम सी गई है। क्या वी आई पी, क्या आम इंसान सब के सब cororna वायरस के चलते जहां थे वहीं रुक गए हैं। ना तो कोई बाहर जा सकता है ना कहीं खुले आम घूम सकता है। इस जानलेवा वायरस से अपने नागरिकों को बचाने के लिए कई देशों ने लॉकडाउन कर रखा है।
ख़ौफ़नाक सच: दुनिया के दो देश, जो जानबूझकर अपने नागरिकों को बनने दे रहे हैं कोरोनावायरस का शिकार

ऐसी स्थिति में ना तो कोई बच्चों और परिवार समेत बाहर घूमने जा पा रहा है ना ही कोई पार्टी इत्यादि कर पा रहा है। लॉकडाउन कर चलते कई तरह के कामों पर रोक लगा दी गई है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए घर के बड़े एक बार को खुद को समझा भी लें रहे हैं लेकिन छोटे बच्चों को कौन समझाए।
https://twitter.com/ABC/status/1244517411166052353?ref_src=twsrc%5Etfw
हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ पुलिसवाले एक सात साल की बच्ची का बर्थडे विश कर रहे हैं। दरअसल, ये मामला लंदन के वॉलंटियर है। जहां कोरोना की वजह से सात साल की बच्ची का बर्थडे पार्टीं कैंसिल हो गया था। वो बहुत उदास थी तभी वॉलंटियर पुलिस कैडिट्स ने बच्ची के घर बाहर एक साथ उसके लिए हैप्पी बर्थडे गाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.