हॉट ऑन वेब

लॉकडाउन: पुलिस की ड्यूटी के बाद लोगों के लिए मास्क बनाती हैं सृष्टि, लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

देश में कोरोना के एक्टिव पॉजिटिव मामलों की संख्या 3030 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना की वजह से कुल 77 लोगों की मौत हो चुकी है।

Apr 05, 2020 / 05:29 pm

Vivhav Shukla

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरे देश में तबाही मचा रखी है। बीते कुछ दिनों में कोरोना का प्रकोप बढ़ गया है। कोरोना के एक्टिव पॉजिटिव मामलों की संख्या 3030 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना की वजह से कुल 77 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन लगा रखा है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।
कोरोना: बिना घरों से निकले ये लोग भर रहे हैं गरीबों का पेट, आप भी कर सकते हैं ऐसे मदद

वहीं डॉक्टर कोरोना से बचने के लिए मास्क और सैनिटाइजर अहम हथियार बता रहे हैं। लेकिन बढ़ते संक्रमण के कारण देश में मास्क की कमी है। इन सब के बीच सोशल मीडया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी मास्क बनाते नजर आ रही है।
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%AE%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
ये महिला पुलिसकर्मी लॉक डाऊन में ये अपनी ड्यूटी निभाती हैं, फिर घर में मास्क बनाती हैं। ख़ास बात ये कि वे मास्क बेचती नहीं, बल्कि स्टॉफ और जनता को बांट रही हैं। थाने का अधिकांश स्टॉफ यही मास्क उपयोग कर रहा है। इस जाबांज महिला पुलिसकर्मी का नाम सृष्टि श्रोतिया। सोशल मीडिया पर इस महिला पुलिसकर्मी की खूब तारीफ हो रही है।
खुशखबरीः देश में बन रही है कोरोना की वैक्सीन, नाक के जरिए पहुंचाई जाएगी शरीर के अंदर

सृष्टि का कहना है कि हमारे यहां मास्क की सुविधा नही थी। जिसके बाद मैने मास्क बनाने की ठानी। मैं अब मास्क बनाती हूं और लोगों में मुफ्त में बांटती ही। इस काम में कई लोग मेरी मदद भी करते हैं। सृष्टि ने बताया कि वे लोगों को मास्क बांटने के साथ-साथ लॉकडाउन के नियमों का पालन और कोरोना से बचाव के उपायों को भी बताती हैं।

Home / Hot On Web / लॉकडाउन: पुलिस की ड्यूटी के बाद लोगों के लिए मास्क बनाती हैं सृष्टि, लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.