लेडी पुलिस बनी सिघंम, छेड़खानी और कमेंट कर रहे मनचले की कर दी धुनाई

यूपी में बदमाशों के हौसलें हैं इतने बुलंद
महिला पुलिसकर्मी के साथ करने लगे हैं छेड़छाड़

<p>lady constable </p>

नई दिल्ली। आज के समय में लड़कियों का बाहर निकलना खतरे से खाली नही है। घर से बाहर निकलते ही अवारा मनचले लड़को की निगाहें उन पर लगी ही रहती है और मौका देखते हुए वो लोग लड़कियों के साथ गंदा खेल खेलने से भी नही चूकते। ऐसे मामलों में उत्तर प्रदेश काफी आगे है यहां पर महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले आए दिन देखने व सुनने को मिलते ही रहते है। यहां के अवारा लड़कों का साहस इतना बढ़ गया है कि वो आम लड़कियों के साथ साथ अब वर्दी पहनी हुई महिला सिपाही को छेड़ने में भी जरा सा नहीं घबराते है।

ऐसा ही एक मामला बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में देखने मिला। जहां पर एक महिला पुलिस गली से गुज़र रही थी तभी लड़कों ने उस पर भद्दी टिप्पणी करना शुरू कर दी। मनचले युवक ने महिला सिपाही को कहा, ‘तुम इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो’। अभी वे लोग अपनी बात पूरी ही नही कर पाए थे कि वह महिला उन पर बाज की तरह झपट गई और उन मनचलों को पकड़ कर जमकर धुनाई कर डाली।

उन मनचले लड़के की हालत बिगाड़ने के बाद महिला सिपाही ने थाने में फोन किया और फ़ोर्स बुलवाई। पुलिस फ़ोर्स को आता देख मनचला महिला सिपाही को धक्का देकर भाग निकला। लेकिन धक्का मुक्की के दौरान उसका मोबाइल वहीं गिर गया। महिला सिपाही बताया कि इस रास्ते पर अक्सर ये अवारा लड़के आती-जाती लड़कियों से छेड़खानी कर, उन पर कमेंट करते थे आज मेरे हत्थे चढ़ा तो इसकी ठुकाई कर दी।

दरअसल, फरीदपुर के मोहल्ले साहूकारा में कई लोगो ने इन लड़को के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। इसी की तहत मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति के तहत ही महिला सिपाही मनचलों की धर पकड़ में लगी थीं। महिला छेडख़ानी की खबर पर जब महिला सिपाही गली से निकली तो उस पर भी टिप्पणी की गई। पुलिस ने बताया कि ऐसे मनचलों की धरपकड़ आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही पर टिप्पणी करने वाला युवक जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.