इन राशि की लड़कियों को प्रपोज करने से पहले आपको ध्यान रखनी चाहिए कुछ खास बातें

ज्योतिष में बताए गए संकेतों के अनुसार जानिए, किस राशि की लड़कियां सर्वाधिक रोमांटिक होती हैं और किस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को धोखा नहीं देती।

यदि ज्योतिष विज्ञान पर विश्वास किया जाए तो यह कुछ हद तक आपको अपनी लाइफ आसान बनाने में मदद कर सकता है। ज्योतिष की सहायता से जहां आप कर्म का महत्व जान पाते हैं, वहीं यह भी समझ पाते हैं कि सफलता पाने के लिए किस दिशा में आपको आगे बढ़ना चाहिए। यदि आप किसी लड़की को प्रपोज करना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना बेहतर रहेगा कि किस राशि की लड़कियां सर्वाधिक रोमांटिक होती हैं और किस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को धोखा नहीं देती। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से
मेष राशि (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
इस राशि की लड़कियां फैसला लेने से पहले ज्यादा सोच-विचार नहीं करती। ऐसे में इनके लिए गए फैसले सही या गलत होंगे, यह केवल आने वाला समय ही बता सकता है। इन्हें प्रपोज करने के पहले आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि क्या आप अपनी पूरी जिंदगी इनके साथ बिता सकेंगे।
यह भी पढें: प्रेमिका को पाने के लिए इस मंदिर में युवा करते हैं पूजा, बच्चे-बूढ़ों को अंदर घुसने की है मनाही

वृषभ राशि (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
यदि आप इस राशि की लड़की को प्रपोज करना चाहते हैं तो आपको काफी धैर्य रखने की आवश्यकता है। ये आमतौर पर शर्मीली होती हैं और अपनी आजादी को पसंद करती हैं, इसलिए इन्हें प्रपोज करना आपके लिए थोड़ा शॉकिंग हो सकता है परन्तु एक बार रिलेशनशिप में आने के बाद आप इन पर आंख बंद कर विश्वास कर सकते हैं।
मिथुन राशि (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
इस राशि की लड़कियां अपने जीवन में कुछ नया और रोमांचक करना चाहती हैं। ये जिस भी रिश्ते में खुद को बांध लेती हैं, उस रिश्ते को जीवन के हर अच्छे और बुरे दौर में निभाती भी हैं।
कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
इस राशि की लड़कियां आसानी से किसी पर विश्वास नहीं कर पाती। ये बहुत छोटी-छोटी बातों पर भी बुरा मान लेती हैं। अत: इन्हें प्रपोज करने के लिए आपको बहुत अधिक धैर्य और परिश्रम की आवश्यकता होगी। यदि आप ऐसा कर सकते हैं तो ही आगे बढ़ें।
यह भी पढ़ें

शनि व मंगल को हनुमानजी के इस उपाय से तुरंत दूर होती है बड़ी से बड़ी बाधा, बनता है राजयोग

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यदि आप इस राशि की लड़कियों को प्रपोज करना चाहते हैं आप निश्चिंत हो सकते हैं। ये न शर्मीली होती हैं और न ही रुखे स्वभाव की, परन्तु ये रिश्ते में गंभीरता पसंद करती हैं।
कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस राशि की लड़कियां रिश्ते में खुद को इनसिक्योर अनुभव करती हैं। यदि ये आपको किसी दूसरे के साथ देख लेती हैं तो इनके मन में ईर्ष्या भी हो सकती हैं। ऐसे में आप इन्हें आसानी से संतुष्ट नहीं कर पाएंगे और आपको बहुत अधिक परिश्रम करना होगा।
यह भी पढें: हनुमानजी का ये छोटा सा उपाय बदल देगा जिंदगी, इन समस्याओं का है रामबाण उपाय

तुला राशि (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
डेटिंग के लिए तुला राशि की लड़कियों को अनुकूल माना जाता हैं। ये दूसरों से जल्दी घुल-मिल जाती हैं और चीजों को पॉजिटिव तरीके से लेती हैं। इसलिए आप इन्हें बेहिचक प्रपोज कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
इस राशि की लड़कियां ज्यादा लाग-लपेट नहीं रखती और खुद के सेल्फ रेस्पेक्ट को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं। इनके मान-सम्मान को जरा भी ठेस पहुंचाना आपके रिश्ते को खराब कर सकता है।
यह भी पढें: मंगलवार को ऐसे बोले तीन बार “राम” का नाम, सैकिंडों में दिखेगा चमत्कार

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
इस राशि की लड़कियों को ज्योतिष में निष्कपट और छलहीन माना गया है। ये खुद से ज्यादा अपने लाइफ पार्टनर को महत्व देती हैं। इन पर आप भरोसा कर सकते हैं।
मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
इस राशि की लड़कियों के साथ रिलेशनशिप होना सौभाग्य की निशानी माना जाता है। यदि आप ऐसी किसी लड़की के साथ रिलेशन में हैं तो आप हर तरह से खुश रहेंगे।
कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इस राशि की लड़कियां खुद के सपनों को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं। इसके लिए ये अपने रिश्तों को भी दांव पर लगाने से नहीं झिझकती। यदि आप इस राशि की लड़की को प्रपोज करने का विचार कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि एक बार फिर से सोच लें।
मीन राशि (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
इस राशि की लड़कियां केयरिंग स्वभाव वाली होती हैं। वे खुद पर और दूसरों पर नियंत्रण रखना जानती हैं। स्वभाव में गंभीरता होने के कारण ये इतनी अधिक मुखर नहीं होती वरन शांत रहती हैं। आप इन पर पूरी तरह से विश्वास कर सकते हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.