Happy Birthday Google: क्या आप जानते हैं गूगल का पहला कर्मचारी कौन था?

21 साल का हो चुका है गूगल

नई दिल्ली: आज के दौर में अगर हमें कुछ भी जानना होता है, तो लगभग हम गूगल का ही सहारा लेते हैं। आज उसी गूगल का जन्मदिन है। इस खास मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर खुद को शुभकामना भी दीं हैं। गूगल आज 21 साल का हो गया है। आज के समय में ये कापी बड़ी कंपनी है, जिसमें लगभग हजारों की संख्या में कर्मचारी कीम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल का पहला कर्मचारी कौन था? शायद नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं।

कौन था पहला कर्मचारी

वैसे तो गूगल को बनाने काफी लंबा समय लगा। वहीं 15 सितंबर 1997 को गूगल का डोमेन नेम रजिस्टर किया गया था। इसके बाद इस कंपनी की शुरुआत साल 1998 में हुआ। लेकिन शुरुआत में लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने कैलिफोर्निया में अपने एक दोस्त के गैरेज में गूगल का काम शुरु किया। स्टैनफोर्ड में पढ़ने वाले एक साथी पीएचडी स्टूडेंट क्रेग सिलवर्स्टन को अपना पहला कर्मचारी नियुक्त किया था। जनवरी 1996 में गूगल को एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर शुरु किया गया था।

100 भाषाओं में गूगल करता है काम

अपने जन्मदिन के मौके पर गूगल ने डूडर जारी करते हुए लिखा कि 21 साल पहले स्टैनफोर्ट यूनिवर्सिटी के दो पीएचडी छात्र सर्जी ब्रिन और लैरी पेज ने बड़े तौर पर सर्च इंजन पर एक पेपर पब्लिश किया था। सबसे खास बात ये कि अब गूगल विश्वभर की 100 भाषाओं में काम करता है। यही नहीं आप जो भी गूगल पर सर्च करते हैं, लगभग सभी सवालों के जवाब आपको आसानी से गूगल पर मिल जाते हैं। ये सब गूगल टीम की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.