वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स अपने हाथ में सॉफ्ट ड्रिंक की बड़ी प्लास्टिक की बॉटल लेता है। इसके बाद वह उसके ऊपर और नीचे का हिस्सा काट देता है। फिर वो बॉटल को बीच से काटता है और चेहरे पर लगा लेता है। इस देसी जुगाड़ से फ्री में बनाई गई फेस शील्ड को देख हर कोई हैरान है। उसके इस जुगाड़ का वीडियो आईएएस अफसर अवनीष शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इसमें कैप्शन लिखा, ‘इस देसी को कोई नहीं हरा सकता है। “शून्य लागत शानदार शील्ड’ अद्भुत आविष्कार।”
इस वीडियो को 29 जुलाई की दोपहर में शेयर किया गया था। अब तक 11 हजार से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। वहीं एक हजार से ज्यादा लाइक्स और 200 से ज्यादा कमेंट्स और रि-ट्वीट किए गए हैं। लोगों को शख्स का जुगाड़ काफी पसंद आ रहा है। कई लोगों ने इसे मजेदार आइडिया बताया। तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि देश में टैलेंट की कमी नहीं है। यहां देसी जुगाड़ सबसे बेस्ट है।