रक्षाबंधन पर आसमान में दिखा अनोखा नजारा, सूरज के चारों ओर दिखा रौशनी का घेरा

Halo Around Sun Spotted : सूर्य के चारों-ओर बने प्रकाश के इस छल्ले को ‘हालो इफेक्ट’ कहते हैं
एक्सपर्ट्स के मुताबिक सूर्य और चंद्रमा के एक गोलाकार प्रभामंडल पर विशेष एंग्ल से प्रकाश के पड़ने पर ऐसा आकार बनता है

<p>Halo Around Sun Spotted</p>
नई दिल्ली। रक्षाबंधन (Rakshabandhan) का पर्व अपने आप में खास होता है। बीते दिन 29 साल बाद बने दुर्लभ संयोग से इसका महत्व और भी बढ़ गया था। इसी बीच रामेश्वरम (Rameswaram) के आसमान में भी कल अद्भुत नजारा देखने को मिला। सूर्य के चारों ओर एक अनोखा रिंग (Halo Around Sun) या छल्ला जैसा दिखाई दिया। वैज्ञानिक भाषा में इसे ‘हालो इफेक्ट’ कहते हैं। जानकारों के अनुसार ये छल्ला सूर्य और चंद्रमा का एक गोलाकार प्रभामंडल है। 22 डिग्री एंगल पर एटमॉस्फेरिक आइस क्रिस्टल और लाइट के रिफ्लेक्शन की वजह से ऐसा रिंग बनता है, जो देखने में काफी अच्छा लगता है। सोशल मीडिया पर भी इसकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
आसमान में छल्ले का ये आकार करीब आधे घंटे तक दिखाई दिया। लोगों ने इसे अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। कई लोगों ने इस दृश्य की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं। बताया जाता है कि ये इफेक्ट साल के 365 द‍िनों में से करीब 100 द‍िन नजर आता है। ये देखने में बहुत खूबसूरत होता है।
https://twitter.com/hashtag/Watch?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब सूर्य की बाहरी परतें हैं, जो डिस्‍क (फोटोस्फियर) के ऊपर हजारों किलोमीटर तक फैली होती हैं, उसे ही प्रभामंडल कहते हैं। इसका तापमान मिलियन डिग्री केल्विन से भी अधिक है, जो कि करीबन 6000 केल्विन के सौर डिस्‍क तापमान से भी ज्यादा माना जाता है। इस पर जब एक विशेष एंग्ल से प्रकाश पड़ता है तो ऐसी दुर्लभ स्थिति बनती है। खगोलीय दृष्टिकोण से भी ये घटना काफी रोमांचक है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.