हॉट ऑन वेब

गलती से खरीदे लॉटरी के टिकट से चमकी शख्स की किस्मत, मिला 14 करोड़ का इनाम

Won Lottery Prize : दो टिकट पर जीते अलग-अलग इनाम, शख्स की रातों-रात बदली तकदीर
जैकपॉट जीतने खुश है शख्स, सबसे पहले घर लेने का बनाया प्लान

Oct 28, 2020 / 11:37 am

Soma Roy

Won Lottery Prize

नई दिल्ली। कहते हैं जब किस्मत के सितारे बुलंदियों पर हो तब हर चीज फायदेमंद होती है। ऐसा ही कुछ अमेरिका (America) के डेट्रॉयट में रहने वाले शख्स के साथ भी हुआ। उसने भले ही गलती से लॉटरी (Lottery Ticket) की एक्सट्रा टिकट खरीदी हो, लेकिन इसके चलते वो रातों-रात मालामाल हो गया। उसे 20 लाख डॉलर के 2 जैकपॉट (Won Jackpot) इनाम मिले। यानी उसे करीब 14.76 करोड़ रुपए मिले।
EPS: प्राइवेट नौकरी वालों को सरकार दे सकती है तोहफा, पेंशन की रकम बढ़ाकर 5 हजार करने की तैयारी

बताया जाता है लॉटरी जीतने वाले शख्स का नाम समीर है। उसने एक ही नंबर की 2 लॉटरी टिकट खरीदी थी। गलती से उसने अपने असल टिकट के नंबर वाला एक और लॉटरी टिकट खरीदा था। 9 जून को मेगा मिलियन गेम पर उसने 2 डॉलर का टिकट खरीदने के बाद उसने इसे एक लॉटरी ऐप पर सेव कर लिया था। बाद में जब लॉटरी के इनाम की घोषणा हुई तो उसने एक टिकट पर 10 लाख डॉलर जीते। बाद में जब दूसरे टिकट के नंबर बताए गए तो उसे महसूस हुआ कि उन्होंने इसी नंबर का एक और टिकट ले रखा है।
जब समीर ने ऐप में लॉग इन किया तो पता चला कि गलती से लिए गिए टिकट पर भी उसने इनाम जीता है। उन्होंने दोनों लॉटरी टिकटों पर जैकपॉट राशि जीती थी। इस तरह उन्हें करीब 20 लाख डॉलर का फायदा हुआ। लॉटरी पर धनराशि जीतने से समीर काफी खुश हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि वे इन रुपयों से खुद का घर खरीदेंगे। बाकी के पैसे वे अपने फ्यूचर के लिए बचा कर रखेंगे। उन्होंने हाल ही में अपनी लॉटरी का पैसा क्लेम किया है।

Home / Hot On Web / गलती से खरीदे लॉटरी के टिकट से चमकी शख्स की किस्मत, मिला 14 करोड़ का इनाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.