हॉट ऑन वेब

Photos: अचानक घर के दरवाजे पर पहुंचा मगरमच्छ, घरवालों में मचा हड़कंप

6 Photos
Published: July 02, 2020 08:38:03 pm
1/6

दुनिया के सबसे खतरनाक मगरमच्छ फ्लोरिडा में ही पाए जाते हैं। वो कभी भी जंगल से निकलकर सड़क पर आ जाते हैं। घर में घुस जाते हैं। हाल ही में यहां के एक मगरमच्छ एक घर के दरवाजे पर पहुंच गया। ये मगरमच्छ छोटा नहीं बल्कि 8 फीट का था।

2/6

इस मगरमच्छ की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

3/6

Croc Encounters नाम के फेसबुक पेज ने इस मगरमच्छ की फोटो साझा की है। पोस्ट में बताया गया है कि ये मगरमच्छ 8 फीट 9 इंच का था और बहुत देर से घर के दरवाजे पे बैठा था।

 
4/6

पोस्ट में बताया कि परिवार ने मगरमच्छ को दूर भगाने की कोशिश की लेकिन वो वहीं पर पड़ा रहा इसके बाद वन विभाग की टीम को आकर रेस्क्यू करना पड़ा।

 
5/6

रिपोर्ट के अनुसार अंदर न घुस पाने की स्थिति में मगरमच्छ ने बाहर कई अलमारियां तोड़ दी। हालांकि वह दरवाजे को नहीं तोड़ सका। बाद में वह चुपचाप वहीं बैठ गया

 

 
6/6

घर की मालिक ने बताया कि उन्हें दरवाजे के बाहर से कुछ-कुछ आवाजें आ रही थी। जाकर देखा तो वहां मगरमच्छ था। उन्होंने पुलिस को फोन किया और बाद में इस मगरमच्छ को पकड़ा गया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.