हॉट ऑन वेब

कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए बेच दी SUV, दो दोस्त मिलकर बांट रहे ऑक्सीजन सिलेंडर

Help To Needy : मुंबई के मलाड में रहने वाले दो दोस्तों ने मिलकर जरूरतमंदों की मदद करने का लिया फैसला
सोशल मीडिया के जरिए लोग मांग सकते हैं मदद, वॉलियंटर्स भी कैंपेन में किए शामिल

Jun 24, 2020 / 05:10 pm

Soma Roy

Help To Needy

नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) से पूरा देश जूझ रहा है। कई लोग जहां इलाज के लिए भटक रहे हैं तो वहीं कुछ लोग बीमारी में भी दूसरों का फायदा उठा रहे हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खुद की परवाह किए बिना दूसरों की मदद कर रहे हैं। मानवता की मिसाल कायम करने वाला ऐसा ही काम मुंबई के दो दोस्तों ने (2 Friends) किया। वे कोरोना मरीजों (COVID-19 Patients) को सांस लेने में होने वाली तकलीफ से बचाने के लिए फ्री में ऑक्सीजन सिलेंडर (OxygenCylinder) बेच रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इसकी खरीदारी के लिए अपनी SUV गाड़ी तक बेच दी।
बताया जाता है कि मुंबई (Mumbai) के मलाड में रहने वाले दो दोस्त शाहनवाज हुसैन और अब्बास रिजवी कोरोना पेशेंट्स की मदद के लिए आगे आए हैं। वे रोजाना 15 से 20 ऑक्सीजन सिलेंडर बांटते हैं। एक एजेंसी को अब्बास रिजवी ने बताया कि उनकी गर्भवती चचेरी बहन की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई थी। ऐसे में वे नहीं चाहते कि कोई और कोरोना मरीज इस तरह की परेशानी का सामना करें। इसी के चलते उन्होंने सिलेंडर बांटने का फैसला लिया। इसमें उनके दोस्त शाहनवाज हुसैन ने भी मदद की।
अब्बास ने बताया कि उन्होंने कुछ पैसे जोड़कर लोगों को सिलेंडर बांटने शुरू किए। मगर सिर्फ 30 सिलेंडर बांटने के बाद उनके पैसे कम पड़़ गए। ऐसे में उनके दोस्त शाहनवाज ने अपनी एसयूवी कार बेच दी। अब उन पैसों से हम लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाना रहे हैं। शाहनवाज ने बताया कि वे 24 घंटे मदद के लिए तैयार रहते हैं। अगर किसी को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत होती है तो वे तुरंत उसके पास इसे पहुंचाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन में चलाया है। इसके अलावा कुछ वॉलिएंटर्स को भी इस मुहिम में जोड़ा है। जरूरतमंद लोग उसमें भी मदद मांग सकते हैं। उन्होंने बताया कि 5 जून से उन्होंने सिलेंडर बांटना शुरू किया था। अभी तक वे 250 सिलेंडर बांट चुके हैं।

Home / Hot On Web / कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए बेच दी SUV, दो दोस्त मिलकर बांट रहे ऑक्सीजन सिलेंडर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.