scriptतीन आरोपियों से ९०० ग्राम गांजा जब्त | 900 grams of ganja seized from three accused | Patrika News

तीन आरोपियों से ९०० ग्राम गांजा जब्त

locationहोशंगाबादPublished: Oct 22, 2021 08:41:38 pm

Submitted by:

Manoj Kundoo

आरोपियों में दो महिला और एक पुरुष शामिल

crime (symbolic photo)

crime (symbolic photo)

इटारसी। इटारसी पुलिस ने तीन आरोपियों से ९०० ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत ९३०० रुपए बताई जा रही है। आरोपियों में दो महिला और एक पुरुष शामिल है। पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी रोड से आरोपी सायरा पति सलीम जाफरी उम्र ५२ निवासी इरानी डेरा पत्ती बाजार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से ३०० ग्राम गांजा कीमत ३ हजार रुपए जब्त किया गया। ओझा बस्ती इरानी डेरा से आरोपी अंजू उर्फ दिलरुबा पिता मुबारक अली उम्र ५० निवासी इरानी डेरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से २७० ग्राम गांजा कीमत ३ हजार रुपए जब्त किया गया। इधर सब्जी मंडी तिराहा से आरोपी राज पिता शमशाद अली उम्र ५० निवासी पत्ती बाजार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से ३३० ग्राम गांजा कीमत ३३०० रुपए जब्त किया गया।
————–
पांच जुआरी गिरफ्तार
इटारसी। पुलिस ने जुआ खेलते पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बस स्टैंड के पास जुआ खेलते जमना प्रसाद, रामसेवक , मान सिंह, ज्वाला और अफरोज को जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों से ७८० रुपए जब्त किया गया।
————–
तीन आरोपियों से ९०० ग्राम गांजा जब्त
-आरोपियों में दो महिला और एक पुरुष शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो