Weekly Horoscope- कैसा रहेगा मेष से मीन राशि तक के लिए 11 से 17 अक्टूबर 2021 का समय

Aries to Pisces Weekly Horoscope between 19 to 25 july 2021: जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा

<p>weekly rashifal-0ct2021</p>

हर दिन जिंदगी में कई प्रकार के बदलाव लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति अपने आने वाले दिनों को लेकर कई तरह की आशाएं रखता है। हर दिन की भांति हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए तरह के अनुभव भी हमारे जीवन में लाता है। ऐसे में हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ज्योतिष के जानकार एके शुक्ला के अनुसार इस सप्ताह (11 से 17 अक्टूबर 2021) ग्रहों की गणना जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय मेष राशि से मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं –

1. मेष राशि-
इस सप्ताह आप स्वयं को काफी फिट व ऊर्जावान महसूस करेंगे।परिवार में आपके सकारात्मक विचारों के कारण शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपने काम में विशेष ध्यान दे पाने में सफल रहेंगे। यह सप्ताह सेहत के मामले में काफी अच्छा रहने की संभावना है। किसी के द्वारा पढ़ाई को लेकर आपका पक्ष लेना आपके लिए काफी सहायक सिद्ध होगा।

उपाय- मुफ्त में कोई भी वस्तु न लें।


2. वृषभ राशि-
इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ने की संभावना है। वहीं आपमें से कुछ लोगों के लिए इस सप्ताह धनलाभ के योग बन रहे हैं। जबकि कार्यक्षेत्र में कोई मामला आपके पक्ष में आ सकती है। मुमकिन है अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से इस सप्ताह मुलाकात हो। वहीं समय न दे पाने के कारण इस सप्ताह आपका साथी आपसे नाराज व्यक्त कर सकता है।

उपाय- पानी चांदी के बर्तन में पिएं।


3. मिथुन राशि-
आय के नए स्तोत्र खुलने की संभावना के बीच आर्थिक स्थिति में सुधार संभव। इस सप्ताह आपका आकर्षण किसी को प्रभावित कर सकता है। परिवार के लोग किसी नए व्यवसाय को शुरू करने में आपकी पूरी मदद करेंगे। समय का विशेष ध्यान रखना होगा, अन्यथा चीजों को करने में देरी करने का स्वभाव कार्यक्षेत्र में आपको पीछे कर सकता है। उचित होगा की खर्चों पर विशेष लगाम लगाएं।

उपाय- दांतों को साफ रखें।

Must read- October 2021 Rashi Parivartan List : अक्टूबर 2021 के राशि परिवर्तन

4. कर्क राशि-
आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रयास आपको सकारात्मक परिणाम देंगे।
काम की अधिकता के चलते कार्यक्षेत्र में समय लग सकता है। अध्यात्म में शांति मिलने के कारण जीवनशैली में काफी बदलाव आने संभव हैं। सप्ताह में कई बार आप खुद को बोर होता महसूस करेंगे। भावनात्मक रूप से घरेलू स्थिति के चलते परेशान हो सकते हैं। इस दौरान आप कुछ गलत लोगों के साथ समय बिताने को मजबूर हो सकते हैं।

उपाय- बच्चियों को पढ़ाई का समान दें।


5. सिंह राशि-
इस सप्ताह समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि के साथ ही नए दोस्त मिलने से फ्रैंड सर्कल में भी बढ़ौतरी की संभावना है। वहीं यह समय आपके कॅरियर के लिए शानदार रह सकता है, जिसके चलते आप एक लंगी छलांग लगा सकते हैं। इस दौरान आप फिट और ऊर्जावान रहेंगे। अपनी प्राथमिकताओं को तय करते हुए काम करना आपको बेहतर स्थिति में ला सकता है।

उपाय- किसी के बारे में बुरा न सोचें।


6. कन्या राशि-
धनलाभ के योग के बीच कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिलने के चलते आर्थिक स्थिति में सुधार संभव। कार्यक्षेत्र में अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। नई चीजों में दिलचस्पी के कुछ बेहतर परिणाम देंगी। इस सप्ताह आपका रोमांटिक पक्ष आपके साथी को आश्चर्य में डाल सकता हैं। परिजन आपको किसी ऐसे मामले में हतोत्साहित करेंगे जिसके लिए आप काफी उत्सुक हैं।

उपाय- चांदी का छल्ला पहनें।

Must Read- October 2021 Festival calendar – अक्टूबर 2021 का त्यौहार कैलेंडर

rashi parivartan

7. तुला राशि-
इस सप्ताह आपको दिल से न चाहते हुए भी किसी ऐसे व्यक्ति का साथ देना होगा, जिसे आप पसंद नहीं करते हैं। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक रिश्ते को प्रोत्साहित करने के लिए किसी भी सहकर्मी को संभालने में एक नरम दृष्टिकोण अपनाना होगा। परिवार के अन्य सदस्यों का सहयोग इस समय आपकी मदद करेगा। आप ऑफिस बंक करके प्रेमी के साथ समय बिता सकते हैं। वहीं आपमें से कुछ अतिरिक्त कौशल सीख सकते हैं।

उपाय- धर्मस्थान में दान दें।


8. वृश्चिक राशि-
इस हफ्ते सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। वहीं कार्यक्षेत्र में इस दौरान आप अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रख सकेंगे। इस समय आप काम की अधिकता के चलते परिवार को समय नहीं दे सकेंगे। किसी खास मामले में जीवनसाथी को आपसे मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। इस समय किसी भी तरह के कानूनी मामलों में शामिल लोगों को अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी। जीवनसाथी से मतभेद की संभावना है, लेकिन उचित होगा इससे बचने की कोशिश करें।

उपाय- हर रोज बजरंग बाण का पाठ करें।


9. धनु राशि-
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ ही आपकी सलाह की काफी मांग रहेगी। इस दौरान अचानक कहीं से धन प्राप्ति के योग हैं। आप इस सप्ताह हर चीज को संभालने में कामयाब रहेंगे। वहीं जिसके बारे में आपने कभी सोचा तक नहीं था, वहां से पैसा आने के चलते आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान आप परिवार के साथ अच्छा समय बीताने में कामयाब रहेंगे।

उपाय- घर के हर कोने में रोशनी रखें।

Must read- Rashi Parivartan Effects 2021- देश दुनिया पर शुक्र व बुध का असर

August 2021 Rashi Parivartan
10. मकर राशि-
इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में आप सभी को अपनी ओर आकर्षित करने के साथ ही अपनी प्रोफेशनल जीवन का इस दौरान खास आनंद का उठा सकते हैं। इस समय मुमकिन है कि आप अपने साथी के साथ क्वालिटी समय बिता सकेंगे। वहीं जीवन साथी का मूड इस समय काफी रोमांटिक रहने की संभावना है। नियमित दिनचर्या सेहत में सुधार लाएगी। किसी नए प्लान पर कार्य आपको इस सप्ताह सफलता प्रदान कर सकता है।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।


11. कुंभ राशि-
इस दौरान धन से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र में भी आज अपना कार्य सफलतापूर्वक कर सकेंगे। सेहत को लेकर किए गए प्रयास आपकी सेहत को सुधारने में मदद करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलने के साथ ही यह समय प्रेम संबंधों के लिए समय रोमांचक रहेगा। वहीं विवाहित लोग इस समय जीवनसाथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। इस समय आपमें से कुछ वे लोग जो परिवार से अलग रह रहे हैं वे छुट्टी ले सकते हैं।
उपाय- शनिदेव को तेल चढाएं।


12. मीन राशि-
आप अपने सोशल सर्कल में इस दौरान काफी लोकप्रिय हो सकते हैं। वहीं ये समय कार्यक्षेत्र पर कुछ नया शुरू करने के लिए शानदार साबित हो सकता है। इस सप्ताह प्रोफेशनली तौर पर आप खुद को दूसरों से अलग साबित करने में सफल रहेंगे। इस समय आपको कोई कठिन काम दिया जा सकता है जिसे आप पूरा करने में कामयाब रहेंगे। परिवार में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल के बीच जीवन में प्यार तलाश रहे लोगों को सच्चा प्यार मिलने की उम्मीद है।
उपाय- पूजन व धर्मकर्म करते रहें।

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.