चंद्र ग्रहण से ठीक पहले अस्त हुए शुक्र: जानें किन राशियों को होगा लाभ, किसे नुकसान

जानें परेशानियों से बचने के उपाय…

ग्रहों में हो रहे लगातार बड़े परिवर्तनों के बीच शुक्र ग्रह वृषभ में वक्री गति कर रहे शुक्र अस्त हो गए हैं। शुक्र अस्त के दौरान सारे मांगलिक कार्य रोक दिए जाते हैं। इसके अलावा इस दौरान ना तो व्यापार में धन नहीं लगाना चाहिए और ना ही नौकरी बदलनी चाहिए।
ऐसे में इस बार सारे शुभ कार्य 31 मई से 9 जून तक वर्जित रहेंगे। वहीं शुक्र उदय होने के बाद सारे रुके हुए काम फिर से शुरू किए जा सकते हैं। हालांकि 28 मई को शुक्र अस्त होने से पहले वारर्धक योग लगाएंगे। आइए जानते हैं कि शुक्र के अस्त होने का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा…
1. मेष राशि- शुक्र के अस्त होने के असर के चलते आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। वहीं धन लाभ में कमी, जबकि खर्चे बढ़ेंगे और परेशानियां आएंगी। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। चावल का दान करें।
2.वृषभ राशि- शुक्र ग्रह वृषभ राशि वालों का स्वामी है और इस समय यहीं वक्री स्थिति में बैठें हैं। ऐसे में आपको मान-सम्मान का ध्यान रखना पड़ेगा। किसी भी प्रकार के वित्तीय निवेश के लिए बहुत सोच समझ कर आगे बढ़ें। दूध का दान करें।
3. मिथुन राशि- शुक्र का अस्त होना आपके करियर के लिए यह परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा। आपको नौकरी बदलने से काफी लाभ मिल सकता है। वहीं इसका असर आपके निजी संबंधों पर पड़ने के चलते पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है। दूध का दान करें।
4. कर्क राशि- इस दौरान भविष्य के लिए बनाई गई आपकी योजनाएं सफल होने के बीच नौकरी में अड़चन या किसी से झगड़ा हो सकता है। कॅरियर के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। पेठा का दान करें।
5. सिंह राशि- इस समय आपके कई अटके हुए काम पूरे होंगे जिससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा। लेकिन इस दौरान धन-आगमन रुक जाने से गुस्से में अत्यधिक बढ़ौतरी होगी, जिसके कारण खूब लड़ाइयां होने की संभावना है। चावल का दान अवश्य करें।

6. कन्या राशि- शुक्र का ये अस्त होना आपके लिए काफी खास रहेगा। इस दौरान आपको फायदा तो हो सकता है, लेकिन कुछ बुरे लोगों से आपकी लड़ाई हो सकती हैं, या आप बुरे लोगों की संगत में पड़ सकते हैं। शर्बत का दान करें।

7. तुला राशि- शुक्र आपकी राशि के भी स्वामी है। इस स्थिति का सीधा असर आपके काम पर पड़ेगा। वहीं शादी की बात के लिए भी ये समय उचित नहीं है, क्योंकि इस समय बात नहीं बन पाने की संभावना है। बताशे का दान जरूर करें।

8. वृश्चिक राशि- यह समय आपके लिए थोड़ा विचलित करने वाला रहेगा। इस समय जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी अचानक से ट्रांसफर होने की सम्भावना रहेगी। सेहत खराब होने के साथ ही लोगों से लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। आलू की सब्जी और पूड़ी दान करें।

9. धनु राशि- आपके लिए ये समय तकरीबन हर दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ छोटी मोटी परेशानियों जैसे छोटे भाई-बहनों से जुड़ी भी बनी रहेंगी। आपके खर्चे बढ़ेंगे. चांदी का कोई जेवर अपने पास रखें.

10. मकर राशि- आपके लिए शुक्र का ये अस्त परेशान करने वाला रहेगा। मकर राशि वालों जहां प्यार में बाधा आएगी, वहीं गुस्सा बहुत ज्यादा आएगा। इस समय दूध में बताशे डालकर दान करें।

11. कुंभ राशि- यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, जहां एक ओर इस समय आर्थिक तौर पर आप को मजबूती मिलेगी, वहीं किसी मुकदमें में फंसने की भी संभावना है। इस समय आप कुछ अच्छे कार्यो विशेषकर धर्म-कर्म और पुण्य कार्यों पर धन खर्च करेंगे। पेठे का दान करें।

12. मीन राशि- यह समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा। एक ओर जहां इस दौरान आपके काम नहीं बनेंगे और फंसे हुए पैसे भी वापस नहीं आएंगे, वहीं कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को सराहना प्राप्त होगी। जल में गंगाजल डालकर स्नान करें।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.