वीडियो राशिफल : शनिवार के दिन, जाने क्या कहती है आपकी राशि

आज 04 जुलाई 2020 को शनिवार का दिन…

<p>video rashifal of 04 july 2020 saturday aaj ka video horoscope</p>

आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि ( 11:33 AM तक पूर्णिमा ) व दिन शनिवार ( 04 july 2020, saturday ) का है। इस दिन मूल नक्षत्र ( 11:22 PM तक पूर्वाषाढा ) रहेगा।


आज का राशिफल : Today Rashifal – 04 July 2020, Saturday

1. मेष राशि:- कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। बकाया वसूली होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।

2. वृषभ राशि:- कार्यपद्धति में सुधार होगा। नई योजना लाभ देगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। लेकिन याद रखें समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपनी बारी का इंतजार करे। अस्वस्थता रह सकती है। विवाद न करें।

3. मिथुन राशि:- कार्यों में गति आएगी।आर्थिक लाभ होगा। लेकिन आप की उन्नति में शत्रु परेशानी बनेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि बढेगी। चिंता व तनाव रह सकते हैं।

4. कर्क राशि:- आज लाभ के अवसर हाथ से निकल जाएंगे। पिता के व्यवहार से दुखी व नाराज रहेंगे। तनाव और पीड़ा के साथ ही चोट-चोरी आदि की संभावना है।

5. सिंह राशि:- यात्रा लाभकारी रहेगी। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। चोरी आदि से हान‍ि संभव है, जोखिम न लें।

6. कन्या राशि:- कारोबारी लाभ के साथ ही नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों की बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। लेकिन निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता और तनाव व्यथित करेंगे।

7. तुला राशि:- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि के अलावा निवेश आदि लाभ देंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बहनों से विवाद संभव है।

8. वृश्चिक राशि:- आप के क्रोधी व्यवहार से विवाद बढ़ने के साथ ही कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। हानि होगी।

9. धनु राशि:- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्य की पूर्णता उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि करेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

10. मकर राशि:- संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। कार्य सिद्धि से आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जोखिम न लें।

11. कुम्भ राशि:- संतान के परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। रोजगार मिलने की संभावना के बीच निवेश शुभ रहेगा। लेकिन, अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करे।

12. मीन राशि:- कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। बिना सोचे समझे किये गए निवेश से धनहानि संभव है। परिजनों के साथ यात्रा हो सकती हे। व्यय वृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.