Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 28 April 2021: कर्क,कन्या,धनु और कुम्भ को आज होगा बड़ा फायदा, जानें कैसे रहेगा आपका बुधवार?

Daily Horoscope: आज द्वितीया तिथि 01:34 AM, Apr 29 तक…

<p>Rashifal of 28 April 2021</p>
किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।
दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज बुधवार, 28 अप्रैल 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…

Read more – ऐसे प्राचीन मंदिर, जहां साक्षात विराजमान हैं भगवान श्री गणेश

– आज का 28 April 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
नए संकल्पों के साथ दिन की शुरुआत होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। समय अनुकलता का अहसास होगा। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

– आज का 28 April 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
सोचे हुए काम आज बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे, आज मौका मिलेगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी।

– आज का 28 April 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

– आज का 28 April 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
पूर्व में किये गए कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा सम्भव है। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। झूठ बोलने से बचे।दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

Read more – आज के ये 6 उपाय चमका देंगे आपका भाग्य

upay of shri ganesh
IMAGE CREDIT: Shri Ganesh wednesday tips
– आज का 28 April 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन बना हुआ है,अच्छा होगा अपने स्वभाव में परिवर्तन लाइए। घर में क्लेश की संभावना है। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रह सकते हैं।

– आज का 28 April 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
परिजनों से मदद और मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

– आज का 28 April 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
दिन ठीक नहीं है। कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रह जाएंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होने के संकेत के बीच व्यावसायिक कार्य में भी सफलता मिलने की संभावना काम ही हैं। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।

– आज का 28 April 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। संतान के कार्यो से दुखी रहेंगे।

– आज का 28 April 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। कला की तरफ रुझान होगा। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी।

Read more – बुध और श्रीगणेश से जुड़ी है ये खास बात,जानें बुधवार को गणेशजी प्रसन्न करने के उपाय

budh and shri ganesh
IMAGE CREDIT: shri ganesh day is wednesday
– आज का 28 April 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
विवाह योग्य जातकों को लिए अनुकूल समय है। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। संतान की चिंता रहेगी।

आज का 28 April 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
– दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। संतान सुख सम्भव। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे।

– आज का 28 April 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें।आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा सम्भव है।

Read more – >MAY 2021: इस महीने कौन-कौन से हैं तीज-त्यौहार, जानें दिन व शुभ समय

Read more – May 2021- 4 प्रमुख ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानें इनका आप पर असर

Read more – विघ्नहर्ता श्री गणेश के आठ अवतार, जानें उनकी रोचक कथाएं

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.