Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 14 June 2021: महादेव का आज इन 6 राशियों पर रहेगा विशेष आशीर्वाद, जानें कैसे रहेगा आपका सोमवार?

: Daily Horoscope: आज चतुर्थी तिथि 10:34 PM तक उसके बाद पञ्चमी…: आज भगवान शिव शंकर की पूजा का विशेष दिन…

<p>14june2021 ka horoscope</p>
किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज सोमवार Monday, 14 जून 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…


Read more – Saptahik Rashifal (14 जून से 20 जून 2021): मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह?
: आज का 14 June 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और कॅरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी।

: आज का 14 June 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।

: आज का 14 June 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।

: आज का 14 June 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
वैचारिक स्थिरता के साथ, हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। क्रोध के कारण आज बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें।

Read more – Vinayak Chaturthi June 2021: ज्येष्ठ मास की विनायक चतुर्थी का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
https://www.patrika.com/religion-news/vinayaka-chaturthi-puja-vidhi-and-date-of-june-2021-6878939/
: आज का 14 June 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन शुभफलदायी है। दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा।

: आज का 14 June 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
मेहनत का फल मिलेगा। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें।

: आज का 14 June 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है। घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं।

: आज का 14 June 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
दोस्तों के साथ मेलजोल बढेगा। धन लाभ की भी संभावना के बीच आज का दिन लाभदायी रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है।

: आज का 14 June 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आर्थिक दृष्टि से लाभ की संभावना के बीच जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है।

Read more – Jyeshtha Purnima 2021 Date: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इस बार बन रहा है खास योग, जानें कैसे पाएं जगत के पालनहार का आशीर्वाद

https://www.patrika.com/festivals/jyeshtha-purnima-2021-is-very-special-day-this-time-6893892/
: आज का 14 June 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह सम्भव हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

: आज का 14 June 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज मध्याहन के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा। समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा।अपनी बारी का इंतजार करे।भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आकस्मिक खर्च हो सकता है।

: आज का 14 June 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।संतों के दर्शन से लाभ होगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। प्रवास या पर्यटन का योग हैं।

Read more – Surya rashi parivartan June 2021: सूर्य कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानें किन राशियों के लिए रहेगा विशेष

Read moreMahesh Navami: महेश नवमी कब है और जानें महेश्वरी समाज की उत्पत्ति से जुड़ा ये रहस्य

Read more – Nirjala Ekadashi 2021 Date: जून 2021 में कब कब हैं एकादशी? साथ ही जानें इनके नियम

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.