साप्ताहिक राशिफल (17 मई से 23 मई 2021): धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

जानें इस सप्ताह (17 मई से 23 मई 2021) ग्रहों का इशारा…

<p>Dhanu Saptahik Rashifal</p>

जीवन का हर दिन आपकी जिंदगी में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस सप्ताह (17 May to 23 May 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय धनु राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं…

धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आपके लिए धनलाभ के योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन इस समय आपको जल्दी फायदे के चक्कर में भविष्य के नुकसान से बचना होगा। इस दौरान आप अनुकूल समय होने के चलते व्यापार के विस्तार व अपनी प्रगति को ध्यान में रख कुछ महत्ववपूर्ण कर सकते हैं। निवेश फायदेमंद रहने की संभावना है।

नौकरीपेशा लोग शानदार परफॉर्मेंस देते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें सप्ताह के अंतिम दिनों में आपका भागीदार निर्णयों को लेकर कुछ क्रोध में आ सकता है।

इसके अलावा सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिसके कारण हो रहे अनावश्यक खर्चों से आप तनाव में रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी पर मजाक बनाना आपको भारी पड़ सकता है।
इस समय छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। मुख्य रूप से डायबिटिज या मोटापे के मरीजों को सावधान रहना होगा। मौसमी समस्याओं के अतिरिक्त इस समय कब्ज, त्वचा की समस्या, गुप्त भागों की तकलीफ भी आपको परेशान कर सकती है।
प्रेम संबंधों में सोच समझकर ही कदम बढ़ाएं। अहंकार आपका झगड़ा करा सकता है। विवाहितों को शांति से काम लेना होगा आपने जीवनसाथी की नाराजगी को भी समझना होगा। वहीं इस समय आपमें परिपक्वता बढ़ने की भी संभावना है।
उपाय: स्त्रियों का सम्मान करने के साथ ही दही का दान करें।

लकी दिन: सोमवार,मंगलवार,रविवार।

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.