मई 2020 : तीन नहीं चार ग्रहों के राशि परिवर्तन के बीच 2 ग्रह चलेंगे वक्री चाल, तो कोरोना पर होगा ये असर

मई में तीन ग्रहों में से बुध दो बार करेंगे राशि परिवर्तन…जानिये ग्रहों के इस परिवर्तन का आप पर प्रभाव…

<p>Rashi parivartan of mars &#8211; mercury and sun in may 2020</p>

देश दुनिया में कोरोना के तांडव के बीच जहां आम आदमी के लिए रोजगार सहित कई परेशानियां खड़ी हो गईं है। वहीं मई 2020 में 3 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ऐसे में लोगों का आने वाले समय को लेकर चिंतिंत होना स्वाभाविक ही है।

ग्रहों की बदलती चाल जहां कुछ राशिवालों के लिए शुभ संकेत दे रही है, वहीं कुछ राशि वालों के लिए ये अशुभ समय बनता दिख रहा है। दरअसल ग्रहों का ये परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करने वाला है। ऐसे में इनके प्रभाव को लेकर हर किसी के मन में शंका बनी हुई है।

MUST READ : कोरोना की कुंडली- देखिये कब है इसका मृत्यु योग

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार 03 मई 2020 में मंगल, बुध और सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं, वहीं 2 ग्रह शनि व शुक्र वक्री चाल चलेंगे। इसके तहत मई में सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जबकि बुध का गोचर भी इसी राशि में होगा। शुक्र ग्रह पहले से ही वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। तो वहीं मंगल कुंभ राशि में चले जाएंगे।

एक खास बात ये भी है कि मई में कुल तीन नहीं चार ग्रह परिवर्तन करेंगे, जबकि दो ग्रह वक्री चाल चलेंगे। पंडित शर्मा के अनुसार वैसे तो तीन ग्रह ही इस माह में परिवर्तन करेंगे, लेकिन इस माह बुध दो बार परिवर्तन करेंगे। बुध के इसी दो बार परिवर्तन के चलते यह माह चार ग्रहों के परिवर्तन का कारक बनेगा।

MUST READ : लॉकडाउन -2.0 / 03 मई के बाद MP में यहां मिलेगी राहत, यहां नहीं

ऐसे समझें : कब किसका ग्रह का होगा परिवर्तन…

: 4 मई 2020, सोमवार, को मंगल ग्रह का कुम्भ राशि में गोचर होगा।

: 9 मई 2020, शनिवार, को बुध ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होगा।

: वक्री अवस्था : 11 मई 2020 से 29 सितम्बर 2020 तक शनि मकर राशि में वक्री अवस्था में गोचर करेगा।

– शनि गोचर 2020: मेष राशि में शनि दशम और एकादश भाव का स्वामी हो कर राशि से दशम भाव में ही गोचर करेगा। दशम भाव कर्म का भाव हैं और शनि भी कर्म का स्वामी हैं। इस गोचर में आपकी मेहनत और संघर्ष बहुत बढ़ जाएगा। नये काम के लिए सोच रहे हैं तो अप्रैल तक कर लें क्योंकि 11 मई से शनि के वक्री होने की वज़ह से नये काम में रुकावट आ सकती हैं और जिस लाभ की आशा कर रहे थे वह भी समय से नही मिल पायेगा।

: वक्री अवस्था :
– शुक्र वक्री आरंभ काल (वृषभ राशि) :मई 13, 2020, बुधवार 09:15:00 बजे
– शुक्र वक्री समाप्ति काल (वृषभ राशि) :जून 25, 2020, गुरुवार 09:15:00 बजे

: 14 मई 2020, गुरुवार, को सूर्य ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होगा।

: 25 मई 2020, सोमवार, को बुध ग्रह का मिथुन राशि में गोचर होगा।

MUST READ : 25 दिन के लिए बुध हुए अस्त, जानिये राशियों पर असर

ग्रहों के इस परिवर्तन के चलते सभी 12 राशियों पर इसका खास असर पढ़ेंगा। जानिए यहां…

1. मेष राशि :
ग्रहों की चाल बता रही है कि मई आपके लिए कॅरियर में कुछ सुधार ला सकता है, वहीं ये माह आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

2. वृषभ राशि :
आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। परेशानियों का अंत और लाभ कमाने के अवसर अब प्राप्त होंगे। ध्यान रहे साझेदारी के काम में धोखा मिल सकता है। कुल मिलाकर ये परिवर्तन आपके लिए शुभ संकेत है।

3. मिथुन राशि :
आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। कुल मिलाकर ये परिवर्तन आप के ऊपर मिला-जुला असर रहेगा। एक ओर जहां कॅरियर को नई दिशा देने में आप कामयाब होंगे, वहीं परिवार में तनाव का माहौल रह सकता है।

MUST READ : इन राशिवालों की अप्रैल के बाद से चमकने वाली है किस्मत

4. कर्क राशि :
नौकरी में समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। लेकिन साथ ही ये समय आपके लिए कुछ तरीकों से परेशानी वाला भी रह सकता है।

5. सिंह राशि :
आपके लिए मई महीने के ग्रहों का गोचर शुभ फलदायी रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहा है। लेकिन किसी भी नये काम का प्रारंभ करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर ले लें।

6. कन्या राशि :
आपके रूके हुए काम बनने लगेंगे, धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। पिता के सहयोग के बीच शादी के शुभ संयोग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपके लिए मई में ग्रहों का गोचर शुभ फलदायी रहेगा।

7. तुला राशि :
आपके लिए ये परेशानी वाला समय है। अचानक से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए सावधान रहें। पुराने प्रेम संबंध के टूटने के आसार के बीच काम का बोझ ज्यादा रहेगा।

MUST READ : कोरोना ज्योतिष / 4 मई को लॉक डाउन समाप्त होने के साथ ही मंगल निकल जाएंगे मकर से, फिर…

8. वृश्चिक राशि :
कई चीजों में आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ये परिवर्तन आपके लिए मिला-जुला असर देकर जाएगा।

9. धनु राशि :
किसी को धन उधर न दें। शत्रुओं से सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर आपको इनकी वजह से नुकसान पहुंच सकता है।

10. मकर राशि :
वाहन सावधानी से चलाएं, वाद विवाद से बचें। आर्थिक हानि परेशानी पैदा कर सकती है।नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, लेकिन उत्साह में आकर नौकरी छोड़ने का निर्णय न लें।

11. कुंभ राशि :
पैसे की समस्या के साथ ही आपके लिए ये समय उचित नहीं कहा जा सकता। आपके गंभीर स्वभाव के कारण आपके प्रेम संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। बोली पर नियंत्रण रखें।

12. मीन राशि :
कॅरियर में जरूर कुछ सफलता मिल सकती है, लेकिन मई के परिवर्तन आपके लिए शुभ नहीं है। किसी करीबी से परेशानियां मिल सकती है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.