Horoscope-11 October 2021: मां कात्यायनी के आशीर्वाद से बदलेगा इन राशिवालों का भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार?

आपके ग्रह 11 अक्टूबर 2021 को क्या कहते हैं ?

<p>Horoscope</p>

कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही किसी भी जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज सोमवार Monday, 11 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

IMAGE CREDIT: patrika

Aries Daily Horoscope 11 October 2021 आज का मेष राशिफल
पराक्रम में वृद्दि होगी। कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्ध जन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रगट करने का उचित समय है।

Taurus Daily Horoscope 11 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। व्यापार विस्तार के योग है। भवन परिवर्तन के योग है। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे। सतर्क रहें।

Read more – नवरात्रि: षष्ठी तिथि- मां कात्यायनी यहां हुआ था अवतरण

Gemini Daily Horoscope 11 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है। अपनों का साथ मन को शांति देगा प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। बीती बातों को ले कर अपना समय बर्बाद न करें।

Cancer Daily Horoscope 11 October 2021 आज का कर्क राशिफल
मनचाही नौकरी मिलने के आसार है। भावनात्मक संबंधो में नजदीकिया आएंगी। लोग से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं।

Read more – शारदीय नवरात्रि 2021- मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

Leo Daily Horoscope 11 October 2021 आज का सिंह राशिफल
विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं।

Virgo Daily Horoscope 11 October 2021 आज का कन्या राशिफल
आज दिन ठीक नहीं है। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेगे। भितरघात वालों से सावधान रहें। आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते हैं कि आप आगे बढ़ें, अत: सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें।

Read more – शारदीय नवरात्रि 2021 : घर में हवन करने की विधि

Libra Daily Horoscope 11 October 2021 आज का तुला राशिफल
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। जीवन साथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।उचित होगा स्वयं को गम्भीर रखें। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

Scorpio Daily Horoscope 11 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
समय अनुकूल है। रुके कार्यों में गति आएगी। न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे।

Read more – October 2021 Rashi Parivartan List : अक्टूबर 2021 के राशि परिवर्तन, जानें कब कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी राशि

Sagittarius Daily Horoscope 11 October 2021 आज का धनु राशिफल
नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्ति की संभावना है। दांतों में विकार की सम्भावना है। किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार रह सकता है।
Capricorn Daily Horoscope 11 October 2021 आज का मकर राशिफल
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लेकर आ रहा है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। कारोबारी यात्रा लाभप्रद रहेगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
Read more – Shradh Parv: पितर ने आपको आशीर्वाद दिया या श्राप? ऐसे पहचानें

Aquarius Daily Horoscope 11 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते हैं। नए शत्रु उभर सकते हैं।
Read more – Navratra 2021: सपने में हुए भगवान के दर्शन तो समझिए चमकने वाली है आपकी किस्मत

Pisces Daily Horoscope 11 October 2021 आज का मीन राशिफल
वाहन सुख की संभावना के बीच अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी से विवाद संभव।
Read more – ये है भगवान का इशारा!आने वाले अच्छे समय के खास संकेतों को ऐसे पहचानें

Read more – चांदी का एक टुकड़ा और ताबें का सिक्का बदल सकता है आपकी किस्मत

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.