weekly Horoscope (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021): मकर, कुंभ व मीन राशि के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा…

<p>weekly Rashifal &#8211; 19th to 25th july 2021</p>

जिंदगी में हर दिन कुछ न कुछ बदलाव लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर कई तरह की आशाएं रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस सप्ताह (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय कुंभ राशि से मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं…

: मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपके प्रयास सफल होते दिख रहे हैं। लेकिन ध्यान रहें प्रोफेशनल मामलों में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसान का कारण बन सकता है। इस समय अपना संपर्क बढ़ाएं और मुखर होकर अपनी बात रखें। इस दौरान प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है। जबकि सेहत के मामले में अत्यंत गंभीर रहना अतिआवश्यक रहेगा।

Must Read: Weekly Astrology (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021): मेष राशि से मिथुन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रयासों का पूरा लाभ मिलेगा। ऐसे में काम के बोझ का अत्यधिक तनाव न लें। इसके इतर इस समय सामाजिक क्षेत्र में सत्ता हथियाने का लड़ाई चलती रहेगी। जबकि व्यापार कर रहे लोगों को इस दौरान शानदार एक्सपोजर मिलेगा साथ ही कोई बड़ी डील भी मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा रहने की उम्मीद है।
कार्यस्थल पर अच्छे काम से कोई आपकी तारीफ हासिल कर सकता है। घर में बदलाव की इस बार की गयी कोई प्लानिंग सफल होगी। वहीं पैसे के सही इस्तेमाल से आपको आत्मिक संतुष्टि मिलेगी।
शुभ अंक : 1

शुभ रंग : बैंगनी

उपाय: शनि का दान करें। हर रोज श्रीकृष्ण की पूजा करें।

: कुंभ साप्ताहिक राशिफल (kumbh Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आप काफी सक्रिय रहते दिख रहे हैं। जिसके कारण आप अपनी संस्थान के लिए एक बड़ी ताकत साबित हो सकते हैं। ध्यान रहे किसी भी चीज का उपयोग करने से पहले उसे लेकर सहज हो जाएं। इस दौरान खास कर छोटे बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। घर में किसी बात को लेकर तनाव पैदा न करें।
Must Read- Weekly RASHIFAL (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021): यह सप्ताह कर्क राशि से कन्या राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा ?

weekly horoscope

आर्थिक स्तर में सुधार के बीच इस समय नौकरी पेशा लोगों को अत्यधिक काम रहेगा। ऐसे में घर को ज्यादा समय नहीं दिए जा पाने के कारण जीवनसाथी के साथ टकराहट होने की आशंका है। वहीं सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों का इस दौरान लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा। वहीं छात्रों को अब तक जो कठिन लग रहा था, वह आसान महसूस होगा।

नौकरी पेशा लोग इस समय अपनी टीम को प्रोत्साहित कर टीम वर्क के जरिए बड़ा लाभ कमा सकते हैं। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस समय अपने कागजात दुरुस्त कराना भविष्य में फायदे देगा।

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : फिरोजा

उपाय: हर रोज श्री हनुमान की पूजा करें।


: मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)

यह समय कॅरियर पर फोकस करते हुए आगे बढ़ने का है। इस सप्ताह आप छुट्टियां मनाने की तैयारियां कर सकते हैं। जिसके कारण इस दौरान आप रोमांटिक मूड में बने रह सकते हैं। सर्विस सैक्टर से जुड़े लोगों को इस समय अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। साथ ही इस समय आप लोन लेने में भी कामयाब होते नजर आ रहे हैं।

Must Read- Saptahik Rashifal (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021): तुला, वृश्चिक व धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

Astrology artical

स्वास्थ्य की दृष्टि से इस समय डायबिटीज के मरीजों को जहां सतर्क रहना होगा, वहीं कुछ को इंफेक्शन जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

इस दौरान वर्क लोड बढ़ने के बीच नौकरी पेशा लोगों को कोई सम्मान या पदोन्नति मिलने की संभावना है। वहीं व्यवसाय करने वालों को इस समय ग्राहकों की बातों को धैर्य के साथ सुनना होगा। वहीं छात्रों को भी कुछ विशेष मिलने की उम्मीद है। साथ ही जॉब करने वालों को कार्यक्षेत्र में किसी की सहायता करने का फायदा मिलता दिख रहा है।

शुभ अंक : 5

शुभ रंग : नारंगी

उपाय: गायों को गुड़ एवं चने की दाल खिलाएं। अपना गुरु मंत्र जपें या फिर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.