August 2021 Horoscope: अगस्त 2021 में तुला से लेकर मीन राशि तक के लिए क्या कहते हैं ज्योतिष ग्रह

इस माह क्या कहते हैं आपके तारें?

<p>masik rashifal august 2021</p>

= तुला : अगस्त 2021 का मासिक राशिफल
इस महीने आपके कार्य में सुधार होगा, साथ ही चुनौतियां भी पेश आएंगी। कड़ी मेहनत से आर्थिक स्थिति में वृद्धि के बावजूद हालात इतने अच्छे होते मुश्किल दिख रहे हैं कि आपको मन में संतोष हो। यहां तक की तरक्की भी आपको खुश नहीं कर सकेगी। सफलता के लिए आपको आत्मविश्वास में वृद्धि करनी होगी। आपमें से कुछ को भाग्य का साथ भी मिलेगा, जिसकी मदद से लाभ होने की भी संभावना हैं

उचित होगा इस समय पैसे से संबंधित निर्णय स्वयं न लें। ध्यान रहे लालच आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं शादी के इच्छुक लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।


= वृश्चिक : अगस्त 2021 का मासिक राशिफल
इस माह मन रोमांटिक हो सकता है, जिससे किसी के प्रति मन में प्यार भी पनपने की संभावना है। पैसे के मामले में यह माह पूर्व की अपेक्षा ठीक रहेगा। जबकि काम के मामले में आपको मंदी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में खर्चों में लगाम लगाने के बीच आपके कॅरियर को लेकर कई अच्छे आॅफर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता के बीच अपनी कमजोरियों को ठीक करेंगे। सेहत की दृष्टि से समय ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में समायोजन करना होगा तभी आपके संबंधों में सुधार आएगा।


= धनु : अगस्त 2021 का मासिक राशिफल
इस महीने ग्रहों की अच्छी स्थिति आपको पैसे के मामले में स्थिरता प्रदान करती दिख रही है। यदि इस समय आप अपना काम शुरु करते हैं तो ये लंबे समय तक फायदा दे सकता है। वहीं इस दौरान आपको नौकरी के भी कई आॅफर मिल सकते हैं। जबकि आप जहां हैं वहां भी आपका प्रमोशन होने की संभावना है।इस माह अपने साथियों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं अधिकारियों से सतर्क रहना होगा। कठिन परिश्रम आपकी सेहत पर असर डाल सकता है। छात्रों के लिए ये समय अच्छा रहने की उम्मीद है। इस महीने के अंत में घर में कुछ अनबन हो सकती है। व्यवसाय में लाभ को बढ़ाने के लिए आपको सावधानी से कदम उठाने होंगे। उचित होगा किसी की बातों में न आएं और खुद पर विश्वास रखें।

Must Read: मेष से लेकर कन्या राशि तक के लिए अगस्त 2021 का राशिफल

= मकर : अगस्त 2021 का मासिक राशिफल
इस माह इनकम में बढ़ौतरी के बीच आपको बचत की आदत डालनी होगी। इस समय शादी के लिए आपको सहीं साथी मिल सकता है। पेशेवर जातकों को इस समय अपने गोल पर अधिक ध्यान देना होगा। जबकि नौकरीपेशा अपने को सुरक्षित रखने की होड़ में शामिल रह सकते हैं।

नए व्यवसाय में इस समय निवेश फायदेमंद रह सकता है। वहीं इस समय आप तकनीक की मदद से व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं। छात्रों के लिए ये माह अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। इस समय संपत्ति संबंधी विवादों के फैसले आपके पक्ष में रहने की संभावना है।


= कुंभ : अगस्त 2021 का मासिक राशिफल
इस समय छोटी छोटी बातों को लेकर मुंह न फुलाएं। उचित होगा शांति से काम लें और समाने वाले की परेशानी को भी समझें। सीनियर्स की नाराजगी के बावजूद इस समय आपकी प्रतिष्ठा बरकरार रहने की संभावना है। सेवा देने वालों कार्यों को करने वाले जातकों के लिए ये समय अच्छा रहने की उम्मीद है।

इस समय आपको कठिन परिश्रम करना होगा। छात्रों को भी इस समय मेहनत करनी होगी। इस समय निवेश करने से पहले जिसमें निवेश कर रहे हैं,उससे संबंधित सभी जानकारियां ले लें। शिक्षा के लिए देश से बाहर जाने की चाह रखने वालों का सपना पूरा हो सकता है। यदि आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको व्यापार में अपनी लागत घटानी होगी।

= मीन : अगस्त 2021 का मासिक राशिफल
यह महीना आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है। आपकी मेहनत इस समय आपकी आय में वृद्धि कर सकती है। वहीं व्यवसायी भी इस समय फायदे की स्थिति में रहेंगे। सेहत इस दौरान अच्छी रहने की उम्मीद है। ध्यान रहे लगातार प्रयास ही जीत का कारण बनते हैं, ऐसे में आपको भी लगातार कोशिशों मे जुटे रहना पड़ेगा। इस दौरान मन में शांति के साथ ही स्थिति आपके मुताबिक रहेगी।

दांपति जीवन में जरूर कुछ दिक्कतें सामने आ सकती हैं। इस समय कार्य की अधिकता के बाद भी आपका प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है। आपमें से कुछ को इस माह शानदार सफलता मिलने की भी संभावना है। व्यापारियों के सामने लाभ कमाने के मौके तो कई आएंगे लेकिन इनको भुनाने में उन्हें काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ सकता है।

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.