Horoscope Today 18 january 2021 : आज 6 राशिवालों के लिए है खास दिन, जाने कैसा रहेगा आपका सोमवार

आज पञ्चमी तिथि 09:13 AM तक उसके बाद षष्ठी…

<p>aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 18 january 2021</p>

आज साल 2021 की तारीख 18 जनवरी को सोमवार Monday का दिन है। सोम यानि चंद्र… ज्योतिष में चंद्र को नवग्रहों में मंत्री का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली में चंद्र को मन का कारक माना जाता हैं। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं देवाधिदेव महादेव शिव हैं।

जानिए आज 18 जनवरी 2021को राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन…

आज का राशिफल : Today Rashifal – 18 january 2021, Monday…

1. मेष राशि
भवन भूमि से सम्बंधित कोई बड़ा निर्णय लेंने के योग है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। न्याय पक्ष उत्तम।

2. वृषभ राशि
ज्यादा सोचने से भी कभी कभी निर्णय लेने में अक्षम हो जाते हैं। बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होकर आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा।

3. मिथुन राशि
करोबार में तरक्की न मिलने से तनाव बढेगा। कर्ज चुकाने में धन व्यय होगा। व्यापार मध्यम रहेगा। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा।

4. कर्क राशि
अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। संतान सुख मिलने से वातावरण खुशनुमा होगा।

5. सिंह राशि
अपनी सोच बदले स्थिति बदलने लगेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे।

6. कन्या राशि
अपनों से मनमुटाव तनाव बढ़ सकता है। आलस की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।

7. तुला राशि
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ आनंदप्रद समय बीतेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

8. वृश्चिक राशि
दूसरों के विवादों में खुद को शामिल न करें। गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं।

9. धनु राशि
दिन के मध्य के बाद अनुकूलता महसूस करेंगे। नौकरीपेशा के पदोन्नति की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रभावी वातावरण रहेगा।

10. मकर राशि
आजीविका के नए स्त्रोत मिलेगे।कामकाज में मन लगेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। बोलचाल में संयम रखें। पारिवारिक समस्याओं का निकाल होकर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

11. कुम्भ राशि
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रवास में सतर्कता आवश्यक।

12. मीन राशि
आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ का खास ध्यान रखें। कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे। परिजनों के सहयोग से आयोजन सफल होंगे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.