Aaj ka Rashifal : आज कई राशियों के लिए लाभ का दिन

मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है।

<p>Rashifal</p>

मेष – आज व्यवसायिक नए अनुबंध होंगे। धर्म में आस्था बढ़ेगी। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें। कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। कामकाज में सुधार होगा। कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

वृषभ – अनजाने में हुई गलती से नुकसान संभव है। नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनाएं। कुछ नवीन योजनाएं बनेगी।

मिथुन – विवादों के कारण तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। व्यापारी जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।

कर्क – कारोबार में लिए गए निर्णय सही होंगे। कार्यसिद्धि होने से साहस, पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

सिंह – परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी। आय से अधिक व्यय नहीं करें। माता-पिता की आज्ञा का पालन करें। सफल होंगे।

कन्या – दिन की महत्वता को समझते हुए कार्य करें। कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक होगी। कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें। धैर्य, संयम रखकर काम करें। जीवन में निर्णय लेने में विलंब न करे।

तुला – अपने मनमर्जी तरीके से कार्य न करें। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। व्यावसाय में काम का बोझ बढ़ेगा। शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं।

वृश्चिक – व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। अपनों से मन-मुटाव होने की स्थिति बनेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वयं का प्रभाव, अनुभवों का लाभ मिलेगा।

धनु – मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। विवादों का निपटारा होने की संभावना है।

मकर – समय पर संभल जाएं और परिवार की समस्या को अनदेखा न करें। व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है। आदतों के कारण परिवारजनों को अपमानित होना पड़ सकता है।

कुम्भ – संकल्पित कामना पूरी होगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। सद्भावनाएं जागृत होगी। अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। मौज-मस्ती में समय बीतेगा।

मीन – अपनी मर्यादा में रहें। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। व्यापार, नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाव करें।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.