Aaj Ka Rashifal – Horoscope Today 21 April 2021: रामनवमी पर श्रीराम का आशीर्वाद रहेगा इन 7 राशियों पर खास, जानिये आपका बुधवार कैसा रहेगा ?

Daily Horoscope: आज नवमी तिथि 12:35 AM, अप्रैल 22 तक…

<p>21 april 2021 horoscope</p>
आज साल 2021 में अप्रैल की 21 तारीख को बुधवार Wednesday का दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। शरीर में यह त्वचा तो वहीं कुंडली में बुद्धि के कारक माने गए हैं।
इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव श्री गणेश हैं। वहीं आज भगवान श्री राम का जन्मदिवस रामनवमी का पर्व है।

Read more – प्रथम पूज्य श्रीगणेश की प्रतिमा से जुड़े हैं ये खास रहस्य, ऐसे समझें
shri Ganesh IMAGE CREDIT: shri Ganesh
आज का 21 April 2021 मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

आज का 21 April 2021 वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे।कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

आज का 21 April 2021 मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

आज का 21 April 2021 कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा।चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Read more – Chaitra Navratri 2021 Day9 ram navami: चैत्र नवरात्रि की नवमी यानि रामनवमी पर ऐसे करें श्री राम जी की पूजा अर्चना और जानें इस दिन का महत्व और कथा

आज का 21 April 2021 सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
यात्रा के योग है । नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा। आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है।

आज का 21 April 2021 कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है । व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा।

आज का 21 April 2021 तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।
आज का 21 April 2021 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
तकनीकी खराबी के कारण आप की कार्य लंबित होंगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है ।

आज का 21 April 2021 धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे।

Read more – Ram Navami 2021, 21 April: रामनवमी पर इस बार पांच ग्रहों का शुभ संयोग, 2013 के बाद बन रहा वृद्धिकारक योग

https://www.patrika.com/festivals/ram-navmi-2021-21-april-6804348/ IMAGE CREDIT: https://www.patrika.com/festivals/ram-navmi-2021-21-april-6804348/
आज का 21 April 2021 मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं वह गलत साबित हो सकती है।

आज का 21 April 2021 कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
शुभ समाचार मिलेंगे। कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें।

आज का 21 April 2021 मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतें, समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।


Read more – Nav Samvatsar 2078 Astrology: 13 अप्रैल 2021 से शुरू हो रहे नवसंवत्सर 2078 का प्रभाव और भविष्यवाणी

Read more – Astrology : चीन पर आ रहा है शनि का साया, जानें किस ओर है ग्रहों का इशारा

Read more – हर संकट से उबार सकती हैं, रामचरितमानस की ये चौपाइयां

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.