राशिफल

RASHIFAL 16 September 2021 मिथुन और धनु के लिए लाभदायक दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे बृहस्पति देव

Today Horoscope 16 September 2021 danik horoscope क्या कहते हैं 16 सितंबर 2021 को आपके ग्रह

Sep 15, 2021 / 05:03 pm

deepak deewan

Aaj Ka Rashifal 16 September 2021 Horoscope Today 16 September 2021

आज भाद्रपद यानि भादौं माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। सुबह 09.37 बजे से एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज गुरुवार का दिन है। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु की उपासना के लिए श्रेष्ठ दिन है. इसके साथ ही हनुमानजी की और रात्रि में आज माता तारा की उपासना करें। आज उड़द के दान का महत्व है। चन्द्रमा आज धनु राशि में संचरण करेगा। धनु और मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आइए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार 16 सितंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है—
Aries Daily Horoscope 16 September 2021 आज का मेष राशिफल
मेष : आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें. किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा।दिखावे एवं आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।
Taurus Daily Horoscope 16 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
वृषभ : नौकरी में पदोन्नति एवम् तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करे. परीक्षा में सफलता मिलेगी।
Gemini Daily Horoscope 16 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
मिथुन : अपने परिजनों से समान व्यवहार करें. अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे. लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
Cancer Daily Horoscope 16 September 2021 आज का कर्क राशिफल
कर्क : अपने राजनीतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा।
Leo Daily Horoscope 16 September 2021 आज का सिंह राशिफल
सिंह-अपने बलबूते पर काम करें। दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहारकुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।
Virgo Daily Horoscope 16 September 2021 आज का कन्या राशिफल
कन्या : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ—लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।
Libra Daily Horoscope 16 September 2021 आज का तुला राशिफल
तुला : अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।
vishnuji2.jpg
Scorpio Daily Horoscope 16 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक— अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे।आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ने वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
Sagittarius Daily Horoscope 16 September 2021 आज का धनु राशिफल
धनु : बातें कम और काम ज्यादा करें. कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।
Capricorn Daily Horoscope 16 September 2021 आज का मकर राशिफल
मकर : अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं तो संभल जाएं. कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी ।
Aquarius Daily Horoscope 16 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
कुम्भ : आप के विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं।
Pisces Daily Horoscope 16 September 2021 आज का मीन राशिफल
मीन : आप की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / RASHIFAL 16 September 2021 मिथुन और धनु के लिए लाभदायक दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे बृहस्पति देव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.