होम अप्लाएंसेज

Realme Smart TV ऑफलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध, जानिए ऑफर्स

Realme Smart TV की Offline सेल शुरू
Smart TV की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है
MediaTek MSD6683 प्रोसेसर का इस्तेमाल

Aug 11, 2020 / 03:30 pm

Pratima Tripathi

Realme Smart TV Offline Sale Start in India, Offer, Price

नई दिल्ली। Realme Smart TV को अगर ऑनलाइन नहीं खरीद सकेंगे तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि कंपनी ने अपने स्मार्ट टीवी को ग्राहकों के लिए देशभर में करीब 1,250 ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए पेश किया है। Realme TV को दो साइज वेरिएंट में पेश किया है। इसमें पहला 32-inch स्मार्ट टीवी और दूसरा 43-inch स्मार्ट टीवी शामिल है। अगर बात करें कीमत ( Realme Smart TV Price ) की तो दो दोनों Smart TV को क्रमश- 12,999 रुपए और 21,999 रुपए है।

Realme Smart TV Specifications

Realme Smart TV में बेजेललेस एलईडी डिस्प्ले है। 32 इंच HD Ready डिस्प्ले है और इसका रिजॉल्यूशन 1366×768 pixels है। वहीं 43 इंच फुलएचडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920×1080 pixels है। इस स्मार्ट टीवी में Croma Boost Picture Engine दिया गया है, जो 400 nts अल्ट्रा ब्राइटनेस देगी। टीवी में MediaTek MSD6683 प्रोसेसर का इस्तेमाल है, जो ARM Cortex-A53 CPU और Mali-470 MP3 GPU के साथ आता है।

OnePlus Nord के लिए नया अपडेट जारी, कैमरा और क्लाउड सर्विस में होगा सुधार

दोनों स्मार्ट टीवी Android TV 9 Pie पर रन करता है। इसके अलावा इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। स्मार्ट टीवी में 24W क्वॉड स्पीकर है। टीवी Dolby Audio और Bluetooth 5.0 को सपोर्ट करता है। इसमें Google Assistant, Google Play Store, Netflix, Amazon Prime Video और YouTube पहले से मौजूद मिलेंगे। बता दें कि रियलमी ने Realme Watch और Realme Buds Air Neo true wireless earphones भी उतारा है। इसके अलावा रियलमी वॉच को भी सेल के लिए पेश किया गया है।

Home / Gadgets / Home Appliances / Realme Smart TV ऑफलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध, जानिए ऑफर्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.