हॉलीवुड

Rihanna के ट्वीट के बाद किसान आंदोलन को मिला दुनियाभर से समर्थन, बना अंतरराष्ट्रीय मुद्दा

रिहाना के समर्थन के बाद ग्लोबल सेलेब्स कर रहे किसान आंदोलन का समर्थन
दुनियाभर से किसान आंदोलन को मिल रहा सपोर्ट
किसान आंदोलन बना अंतरराष्ट्रीय मुद्दा

Feb 03, 2021 / 11:55 am

Neha Gupta

Global Stars Support Farmers protest

नई दिल्ली | किसान आंदोलन (Farmers Protest) का अब सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में भी दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों में ऐसा लग रहा है कि अब ये आंदोलन अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनता जा रहा है। हाल ही में अमेरिका की पॉप गायक रिहाना (Rihanna) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर किसानों को सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया था। बस फिर क्या था दुनियाभर से कई सेलेब्स अब किसान आंदोलन को लेकर अपनी आवाज उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि रिहाना के ट्वीट के बाद उन्हें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने करारा जवाब भी दिया लेकिन ये आवाज कम होती नहीं दिखाई दे रही है।

कृषि कानून के विरोध में किसान पिछले 2 महीने से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक सरकार और किसानों में कोई समझौता नहीं हो पाया है। भारत से अब किसानों की ये आवाज दुनियाभर में गूंज रही है। रिहाना के बाद भारतीय एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम भी किसान आंदोलन के समर्थन में उतर आई हैं। लिसिप्रिया पर्यावरण के काम करती हैं और उन्होंने यूएन के जनरल सेकेट्री के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए किसानों को सपोर्ट में ट्वीट किया है।

https://twitter.com/VladislavKaim?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि लिसिप्रिया इससे पहले भी लाइमलाइट में आ चुकी हैं। वो पीएम मोदी द्वारा दिए जा रहे सम्मान को लेने से इंकार कर चुकी हैं। लिसिप्रिया के अलावा क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- हम भारत के किसान आंदोलन के साथ हैं। ग्रेटा थनबर्ग पहले भी कई बार भारत के मुद्दों पर अपना पक्ष रख चुकी हैं।

https://twitter.com/hashtag/FarmersProtest?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

रिहाना के ट्वीट के बाद अंतरराष्ट्रीय लेवल पर किसानों पर बातचीत को लेकर एक अलग ही सपोर्ट देखने को मिल रहा है। रिहाना ने ट्वीट कर लिखा था- हम किसानों की बात क्यों नहीं कर रहे अब #FarmersProtest। रिहना के ट्वीट के बाद ट्विटर पर काफी देर तक किसान आंदोलन ट्रेंड करता रहा था।

Home / Entertainment / Hollywood News / Rihanna के ट्वीट के बाद किसान आंदोलन को मिला दुनियाभर से समर्थन, बना अंतरराष्ट्रीय मुद्दा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.