निक्की ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा इसी साल जुलाई में की थी। सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट में उन्होंने बेबी बंप की तस्वीर डाली थी। इसके कैप्शन में लिखा था,’ लव, मैरिज। बेबी कैरिएज। उत्साह और कृतज्ञता से सराबोर हूं। सभी को शुभकानाओं के लिए धन्यवाद।’
पिछले साल की थी सन्यास की घोषणा
रैपर ने पिछले साल सितंबर में संगीत जगत से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। इस संबंध में अपने ट्वीट में निक्की ने लिखा था,’मैंने संन्यास का फैसला लिया है। अब मुझे अपना परिवार बनाना है। मुझे पता है अब आप सभी लोग खुश हैं। मेरे प्रशंसकों से कहना चाहूंगी कि मुझे आखिरी सांस तक रैपर बनाए रखें।’
हालांकि रिटायरमेंट की घोषणा के बाद भी निक्की ने रैप करना जारी रखा। साल 2020 में भी वह लगातार संयुक्त रूप से गाने बनाती रहीं। फरवरी में भी उनका एक सोलो सिंगल ‘Yikes’ रिलीज हुआ।
एक साल डेट कर की शादी
निक्की ने संन्यास की घोषणा के एक महीने बाद बॉयफ्रेंड केनेथ पैटी से शादी कर ली। इसकी जानकारी उन्होेंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की। दोनों ने एक-दूसरे को दिसंबर 2018 में डेट करना शुरू किया था। दोनों की रिलेशनशिप तब सुर्खियों में आई जब कैटी पर क्रिमिनल केसेज का खुलासा हुआ।
पहला एल्बम आया 2010 में
निक्की मिनाज का मूल नाम ओनिका तान्या मराज है। उनका जन्म त्रिनिदादा और टोबैगो के सेंट जेम्स में हुआ। वह जब 5 साल की थीं, तभी अमरीका के न्यूयॉर्क के क्वींस बोरो में शिफ्ट कर गईं थीं। रैपर का पहला एल्बम ‘पिंक फ्राइडे’ नवंबर, 2010 को रिलीज हुआ था।