यह मामला हरियाणा के हिसार जिले का है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के ऋषि नगर में गोरी नामक महिला अपने पति व बच्ची के साथ किराए केे मकान में रह रही थीं। कुछ विवाद होने पर पति उसे छोड़कर चला गया। अब अपनी बच्ची के साथ वह किसी तरह अपनी जिंदगी जी रही थीं। लेकिन निष्ठुर नियति को यह भी रास नहीं आया। कुछ दिनों पहले गोरी की तबीयत बिगड़ी। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब उसकी दो साल की बच्ची दुनिया में अकेली रह गई।
दो साल की अनाथ बच्ची के सिर से वैसे ही मां का साया उठ चुका था। लेकिन मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसकी मुसीबत और बढ़ा दी। मकान मालिक ने गोरी के रिश्तेदारों से संपर्क कर बच्ची को अपने साथ ले जाने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि राजीव नामक युवक बच्ची के साथ क्रूरता करता है। बच्ची से मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हो गया था।
इसी बीच सुरेश नामक युवक बच्ची की मदद को आगे आया। उसने घर से मारपीट की फुटेज हासिल की। इसके बाद उसने सेव चिल्ड्रन स्वयंसेवी संस्थान से संपर्क किया। संस्था की मदद से बच्ची को अनाथालय भिजवाया गया। इधर पुलिस ने आरोपी राजीव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।