सफेद या पीला, अण्डे का कौन सा हिस्सा होता है ज्यादा फायदेमंद

अंडे का सेवन सेहत के लिए कितना लाभदायक होता है ये बात तो सभी जानते हैं। बहुत से लोग अंडे के सफ़ेद हिस्से को खाते हैं और वहीं कुछ लोगों का मानना होता है कि अंडे के पीले वाले भाग में ही सारे पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं। तो चलिए इसके बारे में और अच्छे से जानते हैं।

<p>सफेद या पीला, अण्डे का कौन सा हिस्सा होता है ज्यादा फायदेमंद</p>
नई दिल्ली। अंडा अनेक प्रकार के तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में अनेकों प्रकार की बीमारियां दूर रहती हैं। वहीं सुबह नास्ते में इसका सेवन बहुत समय तक भूख को नहीं लगने देता है। और आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा भी प्रदान करता है। अंडे का सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है। जैसे कि उबला हुआ अंडा, अंडे की सब्जी,आमलेट आदि के रूप में आप खा सकते हैं। वहीं अंडे के दो भाग होते हैं। सफ़ेद और पीला। बहुत से लोग सिर्फ अंडे के सफ़ेद भाग का ही सेवन करते हैं। और बहुत से लोग पीले वाले भाग को। तो चलिए जानते हैं कि अंडे का कौन सा भाग ज्यादा अच्छा होता है। और क्या अंडे को पूरा खाया जा सकता है।
अंडे का पीला भाग
अंडे के पीले भाग की बात करें तो इसमें माना जाता है कि फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए बहुत सारे लोग इसको खाना अवॉयड करते हैं। पर क्या आपको ये भी पता है कि फैट के साथ-साथ और भी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है अंडे का पीला वाला हिस्सा इसमे विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हमारे हड्डियों को मजबूत रखने का काम करता है। वहीं ये शरीर में ऊर्जा प्रदान करने के काम भी करता है। इसका सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। जो अनेकों बीमारी से बॉडी को बचा के रखता है। इसके और फायदों की बात करें तो इसमें बायोटिन नामक तत्त्व पाया जाता है जो कि स्किन से एलेर्जी को दूर करता है। साथ ही साथ स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाता है। अंडे के पीले हिस्से में विटामिन ए,विटामिन डी,विटामिन बी 12 प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। और शरीर में जिंक की कमी को भी दूर कर देता है। बहुत से लोगों का कहना होता है कि अंडे के पीले हिस्से में कोलेस्ट्रॉल की अत्यधिक मात्रा होती है। तो आपको ये बताते चले की इस कोलेस्ट्रॉल का शरीर के कोलेस्ट्रॉल से कोई लेना-देना नहीं है। और इसमें मौजूद कोलेस्ट्रॉल हमारे हाई डेंसिटी लिपिड्स को बढ़ता है। इसलिए ये गुड कोलेस्ट्रॉल होते हैं। जिनके सेवन से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। वहीं अंडे में पाए जाने प्रोटीन से आपके सेहत को फिट रखने का काम करते हैं। साथ ही साथ इसको खाने से आपका पेट काफी समय तक भरा हुआ रहता है।
इसका सेवन सभी कर सकते हैं। जो व्यक्ति कमजोर हैं या आंखों की रोगों से पीड़ित हैं। वो जरूर अंडे के पीले वाले हिस्से को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अंडे का सफ़ेद भाग
यदि आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो अंडे का सफ़ेद पार्ट आपके लिए अच्छा हो सकता है। क्योंकि इसमें फैट की मात्रा न के बराबर होती है। वहीं ये प्रोटीन से भरपूर होता है। यदि आप बालों के झड़ने या शरीर में अकड़न,दर्द जैसी समस्या से परेशान रहते हैं तो अंडे का सफ़ेद पार्ट को अपने डाइट में आप शामिल कर सकते हैं। आपको बताते चलें कि यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिसौरी के अनुसार इस बात का दावा किया गया है कि यदि आप अंडे के सफ़ेद हिस्से को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो ये आपके वजन को कंट्रोल करने में काफी हद तक लाभदायक हो सकता है। और साथ ही साथ ये आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करने का भी काम करता है। तो इसे रोजाना की डाइट में शामिल किया जा सकता है।
इस लेख को पढ़ने के बाद आपको ये समझ आ गया होगा कि अंडे के दोनों हिस्से अलग-अलग बीमारियों के लिए फायदेमंद हैं। वहीं आप अपनी डाइट में रोजाना एक अंडे का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इस बात को भी जरूर ध्यान की एक या दो से ज्यादा न खाएं। क्योंकि किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.