बुरहानपुर

बुरहानपुर में फैला डायरिया, 5 वार्डों से 60 से अधिक बच्चें बीमार, पेट में फैला इंफेक्शन

बुरहानपुर. दूषित पानी के चलते शहर में डायरिया फैल गया। 5 वार्डों से 60 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ गया। इन वार्डों में डायरियां फैलने के बाद उल्टी, दस्त के मरीज इलाज के लिए बड़ी संया में जिला अस्पताल पहुंचे तो शिशु वार्ड और मेडिकल वार्ड भर गया। एक बेड़ पर तीन मरीजों को […]

बुरहानपुरApr 26, 2024 / 11:46 am

Amiruddin Ahmad

बुरहानपुर. दूषित पानी के चलते शहर में डायरिया फैल गया। 5 वार्डों से 60 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ गया। इन वार्डों में डायरियां फैलने के बाद उल्टी, दस्त के मरीज इलाज के लिए बड़ी संया में जिला अस्पताल पहुंचे तो शिशु वार्ड और मेडिकल वार्ड भर गया। एक बेड़ पर तीन मरीजों को भर्ती करना पड़ा तो कुछ मरीजों को जमीन पर ही लेटाकर इलाज किया। एक ही दिन में इतनी संया में मरीज भर्ती हुए तो स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया।
अधिकांश बच्चों के पेट में इंफेक्शन फैलने के बाद दस्त अधिक होने पर डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए। शहर के खैराती बाजा, बैरी मैदान, नागझिरी सहित इतवारा, बुधवारा क्षेत्र में दूषित पानी से डायरियां फैला है। इन वार्डों मे पिछले एक सप्ताह से दूषित पानी आ रहा है। इससे एक साल से लेकर 6 साल तक के बच्चे उल्टी, दस्त के शिकार होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। जबकि मेडिकल वार्ड में इलाज के पहुंचे इस क्षेत्र के महिला, पुरूषों की संया भी अधिक है। आलम यह है कि शिशु वार्ड भरने के बाद पीआइसीयू में भी बच्चों को भर्ती कराना पड़ा। बच्चों की तबीयत बिगडऩे के बाद पालकों ने विरोध दर्ज कराते हुए निगम को जिमेदार बताया। बुधवार रात से लेकर गुरुवार दोपहर तक मरीज इलाज के लिए बड़ी संया में भर्ती हुए।
डॉक्टर बोले, पेट में फैला इंफेक्शन
शिशु वार्ड के डॉक्टर सुनील मलानी ने कहा कि दूषित पानी पीने के बाद बच्चों के पेट में इंफेक्शन फैल गया है, जिससे उन्हें उल्टी के साथ दस्त हो रहे है। अधिकांश बच्चों को अधिक दस्त होने पर वह शरीर पर में पानी की कमी के चलते डिहाइड्रेशन के शिकार हो गए।
अफसरों को पीलाएंगे दूषित पानी
खैराती बाजार वार्ड में डायरिया फैलने के बाद अस्पताल में ही वार्ड के लोगों ने विरोध किया। पार्षद जावेद खान ने कहा कि दूषित पानी सप्लाय होने की शिकायत आयुक्त से करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। तीन से चार वार्डों में जलावर्धन योजना की टेस्टिंग चल रही है। ऐसे में दूषित जल पीने से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ गया है, अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो अफसरों को दूषित पानी पीलाएंगे। कलेक्टर से भी मामले की शिकायत की गई है।

Home / Burhanpur / बुरहानपुर में फैला डायरिया, 5 वार्डों से 60 से अधिक बच्चें बीमार, पेट में फैला इंफेक्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.