हरदोई

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, बच्ची की मौत, कई घायल

4 Photos
Published: June 18, 2018 03:14:34 pm
1/4

हरदोई. जिले में सिलेंडर लीकेज होने के कारण आग लग गई। इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गयी और सात लोग झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस व क्षेत्रीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मामला हरदोई में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धर्मापुर निवासी सत्यपाल के घर में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। आग लगने से काजल ( 10) पुत्री सत्यपाल की मौत हो गई। जबकि घटना में 7 लोग झुलस गए। आग बुझाने के लिए पानी व फायर सीज सिलेंडर का भी प्रयोग किया गया। घटना में झुलसे लोगों को उपचार के लिए पहले सीएचसी पिहानी ले जाया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

2/4

मामला हरदोई में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धर्मापुर निवासी सत्यपाल के घर में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई।

3/4

आग लगने से काजल ( 10) पुत्री सत्यपाल की मौत हो गई। जबकि घटना में 7 लोग झुलस गए। आग बुझाने के लिए पानी व फायर सीज सिलेंडर का भी प्रयोग किया गया।

4/4

घटना में झुलसे लोगों को उपचार के लिए पहले सीएचसी पिहानी ले जाया गया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.