हमीरपुर

सीमा हैदर के बाद अब अमेरिकी महिला ने UP के लड़के को दिया दिल, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

5 Photos
Published: November 28, 2023 08:54:45 am
1/5

हमीरपुर में एक युवक ने अमेरिकन दुल्हन से शादी कर ली है। इस अनोखी शादी के जोड़े को देखने के लिए अब दूल्हे के घर लोगों की भीड़ लगी हुई है। इसके साथ ही, यह जोड़ा सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है।

2/5

दरअसल, भिलावा के नारायन नगर के सचिन शर्मा की अमेरिका में जॉब करते समय ओलिविया वेन से दोस्ती हो गई थी। बाद में जब यही दोस्ती प्यार में बदली तो उन्होंने शादी करने का फैसला किया। और 23 नवंबर को सचिन और ओलिविया हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।

3/5

ओलिविया और सचिन की ये शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई है। सचिन के पिता महेश शर्मा रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा एमबीए की पढ़ाई के लिए अमेरिका गया था, जहां उसकी मुलाकात ओलिविया वेन से हुई।

4/5

उन्होंने आगे बताया कि ओलिविया अमेरिका के अरवाइन शहर की रहने वाली है। दो दिन पहले ही वह अपनी मां के साथ हमीरपुर आई थी। साल 2021 में उसके पिता डन-वेन का कोविद में निधन हो चुका है।

5/5

महेश शर्मा ने यह भी बताया कि सचिन काफी समय से अमेरिका में ही रहकर जॉब कर रहा था। उसे अमेरिका का ग्रीन कार्ड मिला हुआ है। अब ओलिविया वेन से शादी होने के बाद उसे अमेरिका की नागरिकता मिल जाएगा और वह NRI हो जाएगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.