प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी: 12 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम, आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

ग्वालियर में नवंबर में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है।

<p>प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी: 12 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम, आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड</p>
ग्वालियर. मध्यप्रदेश में बर्फीली हवा से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। नवंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। भोपाल समेत प्रदेश के 12 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास या नीचे आ गया है। राजधानी में शनिवार रात का पारा सीजन में सबसे कम 10.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह 10 साल नवंबर की तीसरी और तीन साल बाद सबसे ठंडी रात रही।

प्रदेश में नौगांव का तापमान 7.5 और उमरिया में 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह देश के 25 सबसे ठंडे शहरों में शामिल हैं। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद सीधी सर्द हवा आ रही है। इसी वजह से प्रदेश में रात के तापमान में खासी गिरावट हुई है। इस कारण प्रदेश में फिलहाल ठंड बनी रहेगी। भोपाल में अगले दो दिन और ऐसी ही ठंड पड़ने के आसार हैं। रात का तापमान 10-11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। ग्वालियर में अगले दो दिन और ऐसी ही ठंड पड़ने के आसार हैं। रात का तापमान 10-11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

ग्वालियर में नवंबर में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। दिन में अच्छी धूप होने के बावजूद रात का तापमान तेजी से कम होता जा रहा है। इसके चलते हालात यह हो गए हैं कि दिन और रात को गलन सी स्थिति बनती ही जा रही है। सर्द हवाओं के चलने से दिन और रात में ठंड एक साथ बढ़ती ही जा रही है। पिछले आठ दिनों में ही मौसम में काफी अंतर आने लगा है। रविवार को पहली बार सीजन का रात का तापमान सबसे कम 8.4 डिग्री दर्ज किया गया है। दिनभर तेज धूप निकलने के बाद भी दिन में ठंडक का असर देखने को मिल रहा है। बीते दो दिनों की अपेक्षा अब दिन में भी लोगों को गर्म कपड़े पहनना ही पड़ रहे है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.